पोस्ट विवरण
ग्रीनमैक्स 4 स्ट्रोक पेट्रोल मिनी पावर टिलर 35CC , जानें इस कृषि यंत्र की सम्पूर्ण जानकारी
ग्रीनमैक्स 4 स्ट्रोक पेट्रोल मिनी पावर टिलर 35CC , जानें इस कृषि यंत्र की सम्पूर्ण जानकारी
पावर टिलर
-
पावर टिलर एक छोटा ट्रैक्टर होता है, जिसे हाथ से चलाया जा सकता है।
-
यह एक दो पहिए वाला कृषि यंत्र है जिसका उपयोग खेत की जुताई, निराई, सिंचाई, फसल की कटाई, आदि कृषि कार्यों में किया जा सकता है।
-
इसमें पानी का पंप जोड़कर नहर, नदी, तालाब, पोखर या खेत से पानी निकाला जा सकता है।
-
रोटरी को उल्टा करके इस यंत्र से खेत में मैड़ तैयार की जा सकती है।
ग्रीनमैक्स 4 स्ट्रोक पावर टिलर की विशेषताएं
-
यह मशीन 1.5 हॉर्स पॉवर के साथ आती है।
-
यह थ्री इन वन पैट्रोल मिनी टिलर है। जिस पर 2 कटर टैप एंड गो ब्लेड और 80 टी ब्लेड की सुविधा उपलब्ध है।
-
4 स्ट्रोक पावर टिलर के शिरों पर पहिएं होने के कारण यह महिलाओं और वरिष्ठ व्यक्तियों के द्वारा भी आसानी से चलाया जा सकता है।
-
मशीन घास, खरपतवार और झाडियों को सफाई के साथ काटती है।
-
पावर टिलर 35CC ट्रैक्टर की तुलना में बहुत हल्का और चेन रहित होता है।
-
हल्की होने के कारण इस मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी होती है।
-
इसके रखरखाव में भी अधिक खर्च नहीं होता है।
-
खेत में क्यारियों एवं मेड़ों के बीच जुताई कर के खरपतवारों पर नियंत्रण किया जा सकता है।
-
इसके द्वारा क्यारियों एवं मेड़ों के बीच मिट्टी चढ़ाने में भी आसानी होती है।
यह भी पढ़ें:
पावर टिलर से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमें अपने सवाल कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं।
आशा है पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, कृपया इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे सभी किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ