Details
गोधन न्याय योजना : जानें इसके फायदे एवं आवेदन की प्रक्रिया
Author : Soumya Priyam

भारत में सदियों से गाय एवं भैंस जैसे दुधारू पशुओं का पालन किया जाता है। किसान भी कृषि के साथ पशु पालन कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। बात करें पशुपालन से होने वाले लाभ की तो पशुपालक पशुओं के दूध की बिक्री कर के मुनाफा प्राप्त करते हैं। लेकिन आज भी ज्यादातर पशुपालक एवं किसान पशुओं से प्राप्त होने वाले एक बहुत उपयोगी चीज को नजरंदाज कर देते हैं। यह महत्वपूर्ण चीज है गोबर। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई है। गोधन न्याय योजना की अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
गोधन न्याय योजना का उद्देश्य
-
गोधन न्याय योजना की शुरुआत पशुपालकों के आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से किया गया है।
-
इस योजना के तहत इकट्ठा किए गए गोबर से खाद का निर्माण किया जाएगा। जिसका उपयोग किसानों के साथ वन विभाग, बागवानी, नगरीय प्रशासन विभाग भी कर सकते हैं।
-
पशुपालकों से 2 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदा जाएगा।
-
गोबर से निर्मित कम्पोस्ट को 10 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा।
गोधन न्याय योजना के लाभ
-
पशुपालक गोबर की बिक्री कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
-
गोबर फेकने के कारण होने वाली गंदगी में कमी आएगी।
-
गोबर से खाद बना कर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
-
रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी आएगी।
-
पशुपालन को व्यावसायिक रूप से बढ़ावा मिलेगा।
-
सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं की संख्या में कमी आएगी।
गोधन न्याय योजना के लिए नियम एवं शर्तें
-
इस योजना में आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
-
इस योजना का लाभ केवल राज्य के पशुपालक ही उठा सकते हैं।
-
व्यापारी एवं बड़े जमीनदार इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
गोधन न्याय योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
आधार कार्ड
-
निवास प्रमाण पत्र
-
मोबाईल नंबर
-
पशुओं से जुड़ी जानकारी
गोधन न्याय योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
-
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
-
आप अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य पशु पालकों एवं किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक पशु पालक एवं किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
2 Likes
20 April 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App