Details
गोभी की फसल में क्लब रूट रोग पर नियंत्रण
Author : Surendra Kumar Chaudhari

गोभी की फसल में क्लब रूट रोग प्लास्मोडियोफोरा ब्रासिका वोरोनिन कवक के कारण होता है। तापमान में अधिक उतार चढ़ाव होने के यह रोग तेजी से फैलता है। इसके अलावा अधिक अम्लीय मिट्टी में खेती करने पर भी फसल में क्लब रूट के संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। इस रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियां मुरझाकर पीली पड़ने लगती हैं। जड़ें विकृत होकर फूलने लगती हैं और पौधों की वृद्धि रुक जाती है। गोभी की फसल को इस रोग से बचाने के लिए मिट्टी का पी.एच स्तर 7.3 से 7.5 बनाए रखें और पौधों को कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 0.25% से उपचारित करें।
अगर आपको यह जानकारी रोचक एवं महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक एवं अन्य किसान मित्रों के साथ साझा करना न भूलें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। आप चाहें तो देहात के टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर सम्पर्क कर के भी गोभी की खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
2 Likes
7 November 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App