पोस्ट विवरण
सुने
गोभी
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

गोभी की फसल में बांझपन रोग, जानें कारण एवं बचाव के उपाय

गोभी की फसल में बांझपन रोग, जानें कारण एवं बचाव के उपाय

गोभी की फसल में इन दिनों बांझपन रोग की समस्या बढ़ती जा रही है। इस रोग पर नियंत्रण के लिए अभी तक कोई कारगर दवा बाजार में उपलब्ध नहीं है। हालांकि कुछ तरीकों को अपना कर हम गोभी की फसल को इस घातक रोग से बचा सकते हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम गोभी की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले बांझपन रोग के कारण एवं बचाव पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

गोभी की फसल में बांझपन रोग का कारण

  • यह रोग फफूंद के कारण होता है।

  • शुरूआती समय में दवाओं के छिड़काव से इस पर कुछ हद तक नियंत्रण किया जा सकता है।

  • पूरी तरह फैलने के बाद इस रोग पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है।

गोभी की फसल को बांझपन रोग से बचाने के तरीके

  • गोभी की फसल को इस रोग से बचाने के लिए बुवाई से पहले बीज उपचारित करना आवश्यक है।

  • संक्रमित पौधों को खेत से बाहर निकाल कर नष्ट कर दें।

  • शुरूआती स्तर पर इस रोग पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 25 ग्राम देहात फुल स्टॉप मिला कर छिड़काव करें।

  • 15 लीटर पानी में 10 ग्राम बायर नेटिवो नामक फफूंदनाशक दवा का छिड़काव करें।

  • फफूंदनाशक के साथ 15 लीटर पानी में 20 ग्राम मल्टीप्लेक्स का प्रोकिसान का छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए गोभी की फसल को बांझपन रोग से बचा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

4 Likes
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ