Details
गोभी के अच्छे विकास के लिए क्या करें?
Author : Dr. Pramod Murari

फसलों के अच्छे विकास के लिए किसान कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बाद भी कई बार उन्हें उचित मुनाफा नहीं मिल पाता। गोभी की अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए सही समय पर एवं उचित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। यदि आप गोभी की खेती कर रहे हैं तो अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट में बताई गई मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें। इसके साथ ही आप यहां गोभी की अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए कुछ अन्य उपाय भी जान सकते हैं।
-
अच्छे विकास के लिए 15 लीटर पानी में 75 ग्राम घुलनशील उर्वरक 19:19:19 मिलाकर छिड़काव करें।
-
फूल निकलते समय 15 लीटर पानी में 15 ग्राम सूक्ष्म पोषक तत्व एवं 75 ग्राम घुलनशील उर्वरक 13:00:45 मिलाकर छिड़काव करें।
-
गोभी के पौधों में बोरान की कमी के कारण भूरापन नजर आने लगता है। बोरान की कमी के लक्षण दिखने पर प्रति एकड़ खेत में 4 से 6 किलोग्राम बोरान का छिड़काव करें।
-
खेत की मिट्टी की अम्लीयता कम करने के लिए एक तैयार करते समय प्रति एकड़ खेत में 20 से 30 क्विंटल बुझा हुआ चूना मिलाएं।
-
सामान्य तौर पर 10 से 15 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए। मिट्टी में मौजूद नमी के आधार पर सिंचाई करें। खेत में जल जमाव न होने दें।
-
खरपतवार की अधिकता से फसलों की पैदावार में भारी कमी आती है। इसलिए खेत में खरपतवार पर नियंत्रण करने के लिए कुछ समय के अंतराल पर निराई-गुड़ाई करें।
यह भी पढ़ें :
-
गोभी की फसल में गिडार कीट पर नियंत्रण के तरीके यहां से देखें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई बातों पर अमल कर के आप गोभी की अच्छी फसल प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। इसे जुड़े अपने सवाल बेझिझक हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
37 Likes
9 Comments
4 January 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App