पोस्ट विवरण
सुने
ईख
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

गन्ना : पत्तियां हो रही हैं सफेद, जानें कारण एवं बचाव के उपाय

गन्ना : पत्तियां हो रही हैं सफेद, जानें कारण एवं बचाव के उपाय

गन्ने की फसल में पोषक तत्वों की कमी होने पर कमी के लक्षण पौधों की पत्तियों पर साफ नजर आने लगते हैं। इन लक्षणों में पत्तियों का सफेद होना भी शामिल है। जिसका मुख्य कारण है आयरन की कमी होना। गन्ने में आयरन की कमी पौधों में भोजन बनाने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। जिसके लक्षण पत्तियों की शिराओं के मध्य भाग में हरी धारियों के रूप में देखे जा सकते हैं। अधिक कमी होने पर पत्तियों की शिराएं सफेद या पत्तियां पूरी तरह से सफेद होकर कागज के समान लगने लगती हैं। पौधों में होने वाली यह कमी पौधों में वृद्धि को रोक कर पैदावार पर बुरा असर डालती है। साथ ही गन्ने के रस और चीनी की मात्रा पर भी इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। अगर आप भी गन्ने में हो रही सफेद पत्तियों से परेशान हैं, तो इससे बचाव के उपाय यहां से देखें।

गन्ने की पत्तियों के सफेद होने के कारण

  • मिट्टी में आयरन की कमी गन्ने की पत्तियों के सफेद होने का सबसे बड़ा कारण है।

  • भूमि का पी.एच. मान अधिक होने पर भी पत्तियां सफेद होने लगती हैं।

  • मिट्टी में कैल्शियम कार्बोनेट की अधिकता भी पत्तियों के सफेद होने का कारण बनती है।

  • गन्ने में खारे पानी से सिंचाई करने से भी पत्तियां सफेद होने लगती हैं।

  • मिट्टी में जैविक कार्बन कम होने से भी गन्ने की पत्तियों के सफेद होने का एक मुख्य कारण है।

गन्ने की पत्तियों को सफेद होने से बचाने के तरीके

  • इस समस्या से बचने के लिए गन्ने की बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 5 ग्राम फफूंदनाशक से उपचारित करें।

  • प्रति एकड़ भूमि में 1.0 से 2.5 प्रतिशत फेरस सल्फेट को 0.1 प्रतिशत साइट्रिक एसिड के साथ मिलाकर तैयार घोल को हर सप्ताह तब तक स्प्रे करें जब तक लक्षण खत्म न हो जाएं।

  • 20 से 25 किलोग्राम प्रति एकड़ फेरस सल्फेट का प्रयोग मिट्टी के उपचार के लिए करें।

  • प्रति एकड़ भूमि में 1 टन कार्बनिक खाद के साथ 50 किलोग्राम फेरस सल्फेट को मिलाकर डालें।

यह भी पढ़ें :

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ