पोस्ट विवरण
सुने
सहजन
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

गमले में मोरिंगा के पौधे लगाने का आसान तरीका

गमले में मोरिंगा के पौधे लगाने का आसान तरीका

कई औषधीय गुणों के कारण मोरिंगा का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोरिंगा को गमलों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। अगर आप भी हैं बागवानी के शौकीन और गमले में लगाना चाहते हैं मोरिंगा तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। आइए गमले में मोरिंगा लगाने की विधि पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

गमले में मोरिंगा लगाने की विधि

  • गमले में मोरिंगा लगाने के लिए सबसे पहले एक बड़े आकार का गमला लें।

  • गमले के नीचे यदि छेद नहीं है तो गमले में छेद करें।

  • इसके बाद 40 प्रतिशत मिट्टी में 30 प्रतिशत गोबर की खाद या कम्पोस्ट खाद के साथ 30 प्रतिशत कोकोपीट मिला कर गमले में भरें।

  • इसके बाद मोरिंगा के बीज या पौधे की कटिंग लगाएं और हल्की सिंचाई करें।

गमले में मोरिंगा लगाते समय ध्यान में रखने वाली बातें

  • गमले में आवश्यकता के अनुसार हर दिन पानी डालें।

  • गमले को किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां प्रति दिन सीधी धूप आती है।

  • हर 4 महीने के अंतराल पर गमले में गोबर की खाद मिलाएं।

  • कुछ समय के अंतराल पर मिट्टी की निराई गुड़ाई करें।

  • कीटों का प्रकोप होने पर नीम के तेल का प्रयोग करें।

  • गमले में हानिकारक कीटनाशकों के प्रयोग से बचें।

  • पौधों को लगाने के करीब 90 दिनों बाद फूल आने शुरू हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

20 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ