पोस्ट विवरण
सुने
फूल
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

ग्लेडियोलस की बढ़ी मांग, जाने कुछ बेहतरीन किस्में

ग्लेडियोलस की बढ़ी मांग, जाने कुछ बेहतरीन किस्में

ग्लेडियोलस की खेती नकदी फसल के तौर पर की जाती है। इसके पौधों की लम्बाई 2 से 8 फिट तक होती है। अन्य फूलों की तुलना में इसकी भंडारण क्षमता अधिक होती है। ग्लेडियोलस के फूल करीब 1 सप्ताह तक खराब नहीं होते हैं। अधिक समय तक ताजे रहने के कारण इसकी मांग भी अधिक होती है। बात करें इसकी किस्मों की तो इसकी 260 से ज्यादा किस्में हैं। आइए ग्लेडियोलस की कुछ बेहतरीन किस्मों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

ग्लेडियोलस की कुछ बेहतरीन किस्में

  • सफेद समृद्धि : इस किस्म के पौधों की एक डाली पर करीब 17 छोटे-छोटे फूल गुच्छे में खिलते हैं। इस किस्म के पौधों की डालियां 2.5 फीट लंबी होती हैं। इस किस्म के फूल सफेद रंग के होते हैं। कंदों की रोपाई के करीब 110 से 120 दिनों बाद पौधों में फूल खिलने शुरू हो जाते हैं।

  • सिल्विया : इस किस्म के फूल सुनहरे पीले रंग के होते हैं। प्रत्येक पौधे में करीब 15 गांठे होती है। इसकी एक डंडी में 12 से 15 फूल खिलते हैं। कंद की रोपाई के 110 दिनों बाद पौधों में फूल आने शुरू हो जाते हैं।

  • संस्कार : इस किस्म की पौधों में सफेद रंग के फूल आते हैं। प्रत्येक पौधे में 80 से 90 गांठे होती हैं। पौधे की एक डंडी पर 15 से 17 छोटे आकार के फूल खिलते हैं। कंद की रोपाई के करीब 120 दिनों बाद फूलों की कटाई की जा सकती है।

  • अमेरिकन ब्यूटी : इस किस्म के फूलों का रंग लाल होता है। इसकी डाली करीब 3 फीट लंबी होती है। पौधे की एक डाली में 10 से 12 फूल खिलते हैं। कंद की रोपाई के करीब 3 महीने बाद पौधों में फूल आने शुरू हो जाते हैं।

  • पंजाब पिंक : यह जल्दी तैयार होने वाली किस्मों में से एक है। इस किस्म के फूल हल्के गुलाबी रंग के होते हैं। प्रत्येक पौधे में 35 से 40 गांठे होती हैं। इसकी एक डाली में करीब 10 फूल खिलते हैं। कंद की रोपाई के 85 दिनों बाद पौध में फूल आने शुरू हो जाते हैं।

इन किस्मों के अलावा हमारे देश में ग्लेडियोलस की कई अन्य किस्मों की खेती भी प्रमुखता से की जाती है। जिनमें पंजाब फ्लेम, रोज सुप्रीम ग्लेडियोलस, पिंक फ्रेंडशिप, गोल्डन मेलोडी, हर मेजेस्टी, आदि किस्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए अच्छा मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

11 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ