पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

घर में आसानी से लगाएं एक्वेटिक प्लांट

घर में आसानी से लगाएं एक्वेटिक प्लांट

एक्वेटिक प्लांट को जलीय पौधों के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह के पौधे पानी में उगते हैं और पानी में ही बढ़ते हैं। इस तरह के पौधे समुद्र। नदियां, झील, तालाब, जैसे पानी के स्रोतों में पाए जाते हैं। कुछ प्रमुख जलीय पौधों में कमल, वाटर लिली, जलकुंभी, आदि शामिल हैं। सामान्य तौर पर या प्राकृतिक तौर पर पानी में उगने वाले इन पौधों को गमलों में भी लगाया जा सकता है। आइए घर में आसानी से एक्वेटिक प्लांट लगाने की विधि पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

गमलों में जलीय पौधे लगाने की विधि

  • सबसे पहले मनचाहे आकार का गमला लें।

  • आमतौर पर पानी बाहर निकलने के लिए गमलों में छेद किए जाते हैं। लेकिन जलीय पौधों को लगाने के लिए गमले में छेद न करें।

  • इसके बाद 60 प्रतिशत मिट्टी में 40 प्रतिशत गोबर की खाद एवं वर्मी कंपोस्ट मिलाएं।

  • अब आधे गमले में मिट्टी एवं खाद के मिश्रण को भरें।

  • मिट्टी भरने के बाद गमले में पानी डालें। जिससे मिट्टी कीचड़ की तरह हो जाएगी।

  • इसके बाद मिट्टी के ऊपर रेत की परत डालें। इससे मिट्टी गमलों के बहार नहीं निकलेगी।

  • अब गमले में जलीय पौधों को लगाएं।

  • पौधों को लगाने के बाद गमलों को पानी से भर दें।

  • इस तरह घर में आसानी से गमलों में वाटर लिली, कमल, जलकुंभी, आदि जलीय पौधों को लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य व्यक्तियों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

11 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ