Details

घर की छत पर सब्जियां की खेती, जानें इसके फायदे

Author : Lohit Baisla

इन दिनों टेरेस फार्मिंग यानी घर की छत पर खेती का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। टेरेस फार्मिंग के द्वारा हम घर बैठे ताजी सब्जियों का उत्पादन कर सकते हैं। छत पर छोटे गमले एवं ग्रो बैग में आसानी से खेती की जा सकती है। इसके अलावा हाइड्रोपोनिक सिस्टम लगा कर मिट्टी के बिना भी खेती की सकती है। यदि छत पर जगह की कमी है तब भी हम वर्टिकल फार्मिंग के द्वारा आसानी से सब्जियों का उत्पादन कर सकते हैं। आइए घर की छत पर सब्जियां की खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

घर की छत पर खेती करने के फायदे

  • अपनी पसंद के अनुसान फसलों का चयन कर सकते हैं।

  • पूरे परिवार के लिए कई तरह की ताजी सब्जियों एवं फलों का उत्पादन किया जा सकता है।

  • हानिकारक रसायनों का प्रयोग किए बिना फल एवं सब्जियों का उत्पादन कर सकते हैं। जिससे हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

  • खाली जगह यानी घर की छत का सदुपयोग किया जा सकता है।

  • बाजार से सब्जियां एवं फल खरीदने की आवश्यकता नहीं होती है।

घर की छत पर किन सब्जियों का करें उत्पादन?

  • हम अपने घर की छत पर हम टमाटर, बैंगन, पुदीना, करेला, लौकी, तोरई, फूलगोभी, पत्ता गोभी, खीरा, ककड़ी, मटर, मेथी, पालक, मूली, धनिया, भिंडी, मिर्ची, प्याज, अदरक, लहसुन, हल्दी, करीपत्ता, आदि कई सब्जियों के साथ आम, पपीता, केला, नींबू, अमरूद, अनार, आदि फलों की खेती आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा हम गिलोय, पत्थरचट्टा, अश्वगंधा, अजवाइन, तुलसी, एलोवेरा, आदि औषधीय पौधों को भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

  • किचन गार्डनिंग के द्वारा घर की बगिया से कैसे करें सब्जियों की पूर्ति? यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति अपने घर की छत पर ताजी सब्जियों का उत्पादन कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

12 Likes

3 Comments

16 July 2021

share

No comments

Ask any questions related to crops

Ask questions
Call our customer care for more details
Take farm advice

Ask Help