Details
गेंहूं की फसल के लिए उपयुक्त जलवायु
Author : Lohit Baisla

पूरी दुनिया में करीब 23 प्रतिशत भूमि में गेहूं की खेती की जाती है। गेहूं के उत्पादन में भारत को दूसरा स्थान प्राप्त है। अगर आप इस रबी के मौसम में गेहूं की खेती करना चाहते हैं तो इस पोस्ट के माध्यम से उपयुक्त जलवायु की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बेहतर फसल के लिए उपयुक्त जलवायु
-
गेहूं की खेती के लिए ठंडी एवं शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है।
-
अधिक तापमान होने पर फसल समय से पहले पकने लगती है। इसके साथ ही पैदावार में भी कमी आती है।
-
गर्म जलवायु में कई तरह के रोगों के होने की संभावना भी अधिक होती है।
-
इस तरह अधिक ठंड भी गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित होती है।
-
पौधों में बालियां बनते समय ठंड अधिक होने पर दानों का सही विकास नहीं हो पाता है।
-
वातावरण में 50-60 प्रतिशत आर्द्रता पौधों के विकास के लिए सर्वोत्तम है।
-
पौधों की रोपाई के समय 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त है।
-
पौधों के बढ़ने के समय 25 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे बेहतर माना जाता है।
-
वहीं फसल के पकने की अवस्था में तापमान करीब 14-15 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।
-
पौधों की रोपाई समय से करना बहुत जरूरी है।
-
समय से पहले या देर से रोपाई करने पर पैदावार में कमी होने के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
39 Likes
11 Comments
30 September 2020
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App