पोस्ट विवरण
सुने
गेहूं
देहात उत्पाद
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

गेंहू : डीडबल्यूएस 777 किस्म से लें अच्छी उपज

गेंहू : डीडबल्यूएस 777 किस्म से लें अच्छी उपज

रबी मौसम में सबसे ज्यादा गेहूं की खेती की जाती है। कई किसान वर्षों से इसकी खेती करते आ रहे हैं तो कई ऐसे भी किसान हैं जो इस वर्ष पहली बार गेहूं की खेती करने जा रहे हैं। ऐसे में सबसे पहला सवाल यह आता है कि अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए किस किस्म की खेती करें। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपकी इस दुविधा को दूर करेंगे। यहां हम गेहूं की एक उन्नत किस्म जानकारी एवं उसकी विशेषताएं बता रहे हैं। इस किस्म का नाम देहात गेहूं डीडबल्यूएस 777 है।

बुवाई का समय

  • यह किस्म अगेती एवं पछेती बुवाई के लिए उपयुक्त है।

  • इस किस्म की बुवाई के लिए 15 नवंबर से 30 दिसंबर तक का समय सर्वोत्तम है।

बीज की मात्रा:

  • प्रति एकड़ भूमि में खेती करने के लिए 40 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

  • पछेती बुवाई करने पर बीज की मात्रा को 20% की दर से बढ़ाएं।

क्या हैं इसकी विशेषताएं?

  • इसके पौधों की लंबाई 90 से 95 सेंटीमीटर तक होती है।

  • मध्यम ऊंचाई होने के कारण विपरीत परिस्थितियों में भी पौधों के गिरने की संभावना बहुत कम होती है।

  • बालियां दानों से भरी होती हैं।

  • इसके दाने आकर्षक सुनहरे-भूरे एवं शरबती होते हैं।

  • इस किस्म के 1,000 दानों का वजन करीब 48 ग्राम होता है।

क्यों करें इस किस्म का चयन?

  • इस किस्म की खेती कर के आप उच्च गुणवत्ता के दाने प्राप्त कर पाएंगे।

  • यह किस्म भूरा एवं पीला रतुआ रोग के लिए प्रतिरोधी है।

  • प्रति एकड़ भूमि से औसतन 27 क्विंटल पैदावार होती है।

हमें उम्मीद है इसकी विशेषताओं को जानने के बाद आप भी इस किस्म की खेती करना चाहेंगे। आप अपने नजदीकी देहात केंद्र या हाइपरलोकल सुविधा के द्वारा गेहूं की इस किस्म की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इसे लाइक करें। इसके साथ ही इस पोस्ट को अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें जिससे अधिक से अधिक किसान इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

66 Likes
82 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ