पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
गेहूं
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

गेहूं की फसल में कैसे करें सरसों की खली का उपयोग?

गेहूं की फसल में कैसे करें सरसों की खली का उपयोग?

उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त करने के लिए गेहूं की खेती करने वाले किसान फसल में रासायनिक खाद के तौर पर नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, जिंक, आदि का प्रयोग करते हैं। वहीं जैविक खेती को प्राथमिकता देने वाले किसान अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद, कम्पोस्ट खाद एवं वर्मीकम्पोस्ट का प्रयोग करते हैं। इन सब के अलावा सरसों की खली भी एक पौधों के लिए एक बेहतरीन उर्वरक है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं कि गेहूं की फसल में सरसों की खली का प्रयोग करने की विधि एवं इसके फायदों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

गेहूं की फसल में सरसों की खली का उपयोग करने की विधि एवं मात्रा

  • प्रति एकड़ खेत के लिए 5 से 6 किलोग्राम सरसों की खली को 4 दिनों तक पानी में भिगो कर रखें।

  • इसके बाद भिंगोई गई सरसों की खली को 150 लीटर पानी में मिलाएं।

  • गेहूं की फसल में सिंचाई के समय इसका प्रयोग कर सकते हैं।

  • इसके अलावा 25 से 30 दिनों की गेहूं की फसल में 150 लीटर पानी में 500 ग्राम सरसों की खली के साथ 200 ग्राम यूरिया मिला कर फसल में छिड़काव भी कर सकते हैं।

सरसों की खली में मौजूद पोषक तत्व

  • सरसों की खली में 4.5 प्रतिशत नाइट्रोजन एवं 1.5 प्रतिशत फॉस्फोरस की मात्रा पाई जाती है।

  • इसके अलावा इसमें सल्फर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैगनीज, कॉपर,आदि सूक्ष्म पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

सरसों की खली इस्तेमाल करने के फायदे

  • पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

  • पौधों का बेहतर विकास होता है।

  • पौधों में कल्ले अधिक निकलते हैं।

  • गेहूं की पैदावार में बढ़ोतरी होती है।

  • उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है।

  • फफूंद लगने का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए गेहूं की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

10 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ