पोस्ट विवरण
सुने
गेहूं
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

गेहूं : खेती से पहले जानें इसकी बेहतरीन किस्में

गेहूं : खेती से पहले जानें इसकी बेहतरीन किस्में

हमारे देश में गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस वर्ष पहली बार गेहूं की खेती करने जा रहे हैं। गेहूं की खेती करने वाले किसानों के मन में यह सवाल तो आता ही है कि बेहतर पैदावार के लिए हम किस किस्म की बुवाई करें। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपकी इस दुविधा को दूर करेंगे। गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए देहात ले कर आया है गेहूं की कुछ बेहतर पैदावार देने वाली किस्में। आइए इन किस्मों के नाम एवं इनकी विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • देहात गेहूं 2967 : इस किस्म के पौधों की लंबाई 90 से 100 सेंटीमीटर तक होती है। इस किस्म के दाने खाने में स्वादिष्ट होते हैं। यह किस्म गेरुई रोग के लिए प्रतिरोधी है। फसल को पकने में 130 से 135 दिनों का समय लगता है।

  • देहात गेहूं 343 : इस किस्म के पौधों की लंबाई 100 से 110 सेंटीमीटर तक होती है। यह अधिक पैदावार देने वाली किस्मों में शामिल है। इसके दाने उच्च गुणवत्ता के एवं स्वादिष्ट होते हैं। यह किस्म भूरी, पीली एवं काली गेरुई रोग के लिए प्रतिरोधी है। फसल को पक कर तैयार होने में 135 से 140 दिनों का समय लगता है।

  • देहात गेहूं 373 : इस किस्म के पौधों की लंबाई 95 से 100 सेंटीमीटर तक होती है। यह अधिक पैदावार देने वाली किस्मों में शामिल है। इसके दाने उच्च गुणवत्ता के एवं स्वादिष्ट होते हैं। इस किस्म की बालियां सफेद रंग की होती हैं। दाने शरबती, कठोर एवं चमकीले होते हैं। फसल को पक कर तैयार होने में 130 से 135 दिनों का समय लगता है।

  • देहात गेहूं डीबीडब्लू 187 : यह जल्दी तैयार होने वाली किस्मों में शामिल है। इस किस्म के पौधों की लंबाई करीब 100 सेंटीमीटर होती है। इसके दाने उच्च गुणवत्ता के एवं स्वादिष्ट होते हैं। इस किस्म की बालियां सफेद रंग की होती हैं। दाने शरबती, गोल एवं चमकीले होते हैं। यह किस्म गेरुई रोग के प्रति सहनशील है। फसल को पक कर तैयार होने में 120 से 125 दिनों का समय लगता है।

यह भी पढ़ें :

हमे उम्मीद है इसकी विशेषताओं को जानने के बाद आप भी गेहूं की इन किस्मों की खेती करना चाहेंगे। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें। इसके साथ ही इस पोस्ट को अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें या इन किस्मों की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001036110 पर संपर्क करें। अपने आने वाले पोस्ट में हम गेहूं की कुछ अन्य बेहतर किस्मों की जानकारी आपके साथ साझा करेंगे। तब तक पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

19 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ