पोस्ट विवरण
सुने
फूल
औषधीय पौधे
गेंदा
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

गेंदा है कई रोगों का रामबाण इलाज, जानें इसके औषधीय गुण

गेंदा है कई रोगों का रामबाण इलाज, जानें इसके औषधीय गुण

इन दिनों पारम्परिक फसलों की तुलना में औषधीय पौधों एवं फूलों की खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। इन फूलों में गेंदा भी शामिल है। हमारे देश में गेंदे की खेती कई दशकों से की जा रही है। धार्मिक कार्यों के अलावा चिकित्सा पद्दति में भी गेंदे का विशेष महत्व है। गेंदे के फूल, पत्तियां, तना एवं शाखाओं में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। केवल इतना ही नहीं यह कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • गेंदे के फूलों के साथ इसके तने एवं पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं, जो ट्यूमर के विकास को रोकता है और कैंसर सेल्स को नष्ट करने में सहायक है।

  • गेंदे में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकाल कर शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं।

  • यह पेट की जलन को कम करते हुए पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

  • गेंदे के फूल एवं पत्तियों के रस को चकते, सूजन, दाद, खाज, खुजली एवं अन्य त्वचा संबंधी रोगों में आराम मिलता है।

  • गेंदे की चाय पीने से बुखार कम होता है। इसके साथ ही ठंड एवं कपकपाहट में भी राहत मिलती है।

  • गुर्दे (किडनी) की पथरी की समस्या होने पर गेंदे की पत्तियों का काढ़ा बना कर सेवन करने से लाभ होता है। इसके लगातार सेवन से कुछ दिनों में पथरी बाहर निकल जाती है।

  • गेंदे के फूलों की चाय आंखों के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसके साथ ही आंखें लाल होने पर आंखों को रस से साफ करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

10 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ