पोस्ट विवरण
सुने
गाजर
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

गाजर के पत्तों में दाग-धब्बों की समस्या पर नियंत्रण के सटीक उपाय

गाजर के पत्तों में दाग-धब्बों की समस्या पर नियंत्रण के सटीक उपाय

गाजर की खेती करने वाले किसानों को अक्सर इसकी पत्तियों पर दाग-धब्बों की समस्या होने शिकायत रहती है। गाजर की फसल में कुछ रोगों के कारण पत्तियों में दाग-धब्बों की समस्या उत्पन्न होती है। अगर आप भी कर रहे हैं गाजर की खेती और पत्तियों पर दाग-धब्बों की समस्या से हैं परेशान तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप पत्तियों पर दाग-धब्बे पैदा करने वाले कुछ रोगों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

गाजर की पत्तियों पर में दाग-धब्बे उत्पन्न करने वाले रोग

  • कैरेट येलोज : इस विषाणु जनित रोग के होने पर पत्तियां बीच से चितकबरी हो जाती हैं। रोग बढ़ने पर पत्तियां पीली होकर मुड़ने लगती है। कंद के आकार की वृद्धि में बाधा आती है। साथ ही गाजर का फल भी कड़वा हो जाता है। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए 0.02 प्रतिशत मेलाथियान का छिड़काव करें।

  • चूर्ण रोग : इस रोग के होने पर पत्तियों पर सफेद रंग के चूर्ण जैसे पदार्थ उभरने लगते हैं। इससे निजात पाने के लिए 10 लीटर पानी में 5 मिलीलीटर कैराथेन मिलाकर छिड़काव करें।

  • अल्टरनेरिया ब्लाइट : इस रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियों पर पीले या भूरे रंग के धब्बे उभरने लगते हैं। फसल को इस रोग से बचाने के लिए 500 लीटर पानी में 0.2 प्रतिशत कॉपर ऑक्सिक्लोराइड या मैंकोज़ेब मिलाकर छिड़काव करें।

  • स्क्लेरोटीनिया विगलन : इस रोग से ग्रसित पौधों की पत्तियों पर सूखे धब्बे नजर आने लगते हैं। रोग बढ़ने पर पत्तियां पीली होकर झड़ने लगती हैं। कई बार गाजर के फलों पर भी दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। इस रोग पर नियंत्रण के लिए बुवाई से पहले प्रति एकड़ खेत में 12 किलोग्राम थीरम मिलाएं। खड़ी फसल में रोग के लक्षण नजर आने पर 1 लीटर पानी में 1 मिलीलीटर कार्बेंडाजिम मिलाकर छिड़काव करें। आवश्यकता होने पर 10 से 15 दिनों के अंतराल पर दोबारा छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ