Details
एक ही गमले में कैसे उगाएं कई तरह की सब्जियां?
Author : Lohit Baisla
इन दिनों सब्जियों की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। केवल इतना ही नहीं, धीरे-धीरे कृषि योग्य भूमि भी कम होती जा रही है। ऐसे में घर के बगीचे में या छत पर गमलों में सब्जियां उगाना एक बेहतर विकल्प है। इससे हम अपनी पसंद की ताजी एवं पौष्टिक सब्जियां प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप भी है बागवानी के शौकीन तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से हम एक ही गमले में कई तरह की सब्जियां उगाने की विधि जान सकते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
एक ही गमले में कई तरह की सब्जियां उगाने की विधि
-
सबसे पहले 3.5 फीट या इससे बड़े गमले लें।
-
अब अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों का चयन करें।
-
गमलों में मिट्टी एवं खाद भरने के बाद सबसे पहले मोरिंगा, मीठी नीम, जैसे ऊंचे पौधे लगाएं।
-
इसके बाद लताओं वाली सब्जियों का चयन करें। आप अपनी पसंद के अनुसार खीरा, लौकी, तुरई, आदि सब्जियों का चयन कर सकते हैं। इनकी लताओं को पहले लगाए गए ऊंचे पौधों का सहारा मिलेगा।
-
अब छोटे पौधों वाली सब्जियों का चयन करें। इनमें आप टमाटर, बैंगन, मिर्च, आदि का चयन कर सकते हैं।
-
इसके बाद आप गमले में पालक, धनिया, मेथी, जैसी पत्तेदार सब्जियां लगाएं।
-
सबसे अंत में कंद वाली सब्जियों को लगाएं। जिनमें आप गाजर, मूली, अदरक, हल्दी, आदि सब्जियों का चयन कर सकते हैं।
एक ही गमले में कई तरह की सब्जियां उगाने के फायदे
-
सिंचाई के समय पानी की बचत होगी।
-
एक ही गमले या थोड़ी से भूमि से हम अधिक सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं।
-
उर्वरक की भी बचत होती है।
-
खरपतवारों की समस्या कम होती है।
यह भी पढ़ें :
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लीक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। अपने आने वाले पोस्ट में हम कैला लिली की खेती से जुड़ी कई अन्य जानकारियां साझा करेंगे। तब तक पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
3 Likes
19 January 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App