पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

धुंध एवं बर्फबारी की संभावना

धुंध एवं बर्फबारी की संभावना

22 जनवरी 2021 : उप-हिमालय एवं पश्चिम बंगाल में बहुत गहरी धुंध छाई रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम एवं त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में गहरा कुहासा छाया रहेगा। जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज भी सुनाई दे सकती है। उत्तर-पश्चिमी अरब सागर के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

23 जनवरी 2021 : असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम एवं त्रिपुरा के क्षेत्रों में बहुत गहरी धुंध छाई रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा एवं बर्फबारी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी अरब सागर के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इस क्षेत्र से दूर रहें।

24 जनवरी 2021 : असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम एवं त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में भी गहरी धुंध छाई रहेगी।

25 जनवरी 2021 : असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम एवं त्रिपुरा के विभिन्न क्षेत्रों में गहरी धुंध छाई रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी कोहरे का असर रहेगा।

इस तरह की अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

45 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ