पोस्ट विवरण
सुने
धनिया
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

धनिया की पहली कटाई करने का उचित समय

धनिया की पहली कटाई करने का उचित समय

धनिया भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाले मसालों में से एक है। धनिया की पत्ती, बीज और पाउडर तीनों ही प्रकार से रसोई में प्रयोग किया जाता है। जिसके कारण पूरे साल इसकी मांग बनी हुई रहती है। भारत में धनिया की खेती अक्टूबर से नवंबर महीने में की जाती है। लेकिन केवल एक मौसम की खेती से इसकी मांग पूरी न कर पाने के कारण साल भर इसकी खेती के लिए ग्रीन हाउस जैसी तकनीक अपनाई जाती है। धनिया की खेती में अच्छी पैदावार के लिए समय-समय पर फसल की कटाई करते रहना आवश्यक होता है। ग्रीन हाउस में धनिया की खेती एवं पहली कटाई से जुड़ी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

धनिया की पहली कटाई करने का उचित समय

  • बुवाई के 20 से 25 दिन के बाद धनिया की पहली कटाई कर देनी चाहिए।

  • अलग-अलग मौसम और क्षेत्र में धनिया की वृद्धि अलग-अलग होती है। इसके लिए पौधों के 6 इंच तक लंबे हो जाने पर पहली कटाई कर लें।

  • पहली कटाई के बाद 15 दिनों के अंतराल पर धनिया की कटाई करते रहें।

कटाई करने के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • बड़ी पत्तियों को पौधों से अलग-अलग काटा जा सकता है।

  • छोटी पत्तियों भूमि की सतह से 1 से 2 इंच ऊपर से काटें।

  • पौधों को आक्रामक रूप से न खींचें।

  • कटाई के लिए नुकीली एवं साफ यंत्रों का इस्तेमाल करें।

  • 2 से 3 बार की कटाई के बाद फसल को बीज के लिए छोड़ दें।

  • कटाई के तुरंत बाद उपयुक्त नमी रहने पर 500 ग्राम एन.पी.के 19:19:19 का 150 लीटर पानी के साथ एक एकड़ में छिड़काव करें।

  • कटाई के कुछ दिन पहले सिंचाई बंद कर दें।

यह भी पढ़ें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

3 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ