पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
धान
जैविक खेती
देहात उत्पाद
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

धान के खेत में करें देहात स्टार्टर का इस्तेमाल, होगी भरपूर पैदावार

धान के खेत में करें देहात स्टार्टर का इस्तेमाल, होगी भरपूर पैदावार

आज के समय में रसायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसान के चलते किसान जैविक उर्वरकों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए भी जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। धान की फसल से अधिक पैदावार लेने के लिए किसान जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं। किन्तु बाजार में इतने जैविक उर्वरक मौजूद हैं कि किसानों को समझ नहीं आता है कि किसका इस्तेमाल करें। साथ ही कई बार इनका इस्तेमाल करने के बाववजुद भी किसानों को अच्छी पैदावार नहीं मिलती है। इससे किसान संशय में रहते हैं। इसी संशय को दूर करने के लिए आज हम अपने किसानों को ऐसे ही एक उर्वरक देहात स्टार्टर के बारे में बता रहे हैं।

देहात स्टार्टर जेल टेक्नोलॉजी पर आधारित जैविक उर्वरक है। जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए यह बहुत ही उपयोगी उर्वरक है। किसान धान की खेती में इसका इस्तेमाल कर फसल से अधिक पैदावार ले सकते हैं। चलिए जानते हैं देहात स्टार्टर के लाभ एवं इस्तेमाल के बारे में-

धान में देहात स्टार्टर के लाभ एवं विशेषताएं

  • यह जेल टेक्नोलॉजी आधारित जैविक उर्वरक है।

  • स्टार्टर उत्पाद दानेदार होता है। इसलिए इसको इस्तेमाल करने में आसानी होती है।

  • यह बहुत जल्दी फसलों के साथ सहजीवी ताल-मेल बनाता है।

  • स्टार्टर के प्रयोग से फसल में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

  • फसल की पैदावार, गुणवत्ता और स्वाद में बढ़ोतरी होती है।

  • फसल में इसका प्रयोग करने से मानव शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

  • पर्यावरण और मिट्टी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

  • इसके प्रयोग करने से उत्पादन लागत कम होती है।

  • यह पौधों के बेहतर विकास में सहायक होता है।

  • यह पौधों को विषम परिस्थितियों जैसे अत्यधिक ठंड, अधिक तापमान आदि से बचाता है।

  • इसके इस्तेमाल से फसल की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

  • देहात स्टार्टर का प्रयोग करने से धान की जड़ें मजबूत होती हैं और पोषक तत्वों को अच्छे से ग्रहण करती हैं।

देहात स्टार्टर इस्तेमाल करने की विधि

  • खेत तैयार करते समय मिट्टी में इसका प्रयोग कर सकते हैं।

  • निराई-गुड़ाई के समय भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • धान की फसल में 8 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से स्टार्टर का प्रयोग करें।

  • स्टार्टर का प्रयोग करते समय खेत में हल्की नमी बनाएं रखें।

यह भी पढ़ें :

आशा है कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें और धान के खेत में देहात स्टार्टर का इस्तेमाल कर, फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इससे संबंधित यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।



5 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ