Details
धान : अधिक पैदावार के लिए करें इन किस्मों का चयन
Author : Dr. Pramod Murari

धान की पैदावार उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु, खेत की तैयारी, सिंचाई, आदि कई बातों पर निर्भर करती है। लेकिन अच्छी पैदावार के लिए उन्नत किस्मों का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम देहात के द्वारा पेश की गई कुछ उन्नत किस्मों की जानकारी ले कर आए हैं। अगर आप भी करना चाहते हैं कम लागत में धान की अच्छी पैदावार तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से धान की कुछ बेहतरीन किस्मों के नाम एवं उनकी विशेषताएं जान सकते हैं।
धान की संकर किस्में
-
देहात डीपीएस समृद्धि : इस किस्म के चावल खाने में स्वादिष्ट होते हैं। इसकी बालियां लम्बी एवं दानों से भरी होती हैं। पौधों की लम्बाई 110 से 115 सेंटीमीटर होती है। अन्य किस्मों की तुलना में इस किस्म की खेती करने पर पानी की आवश्यकता कम होती है। यह किस्म कई मुख्य रोगों के प्रति सहनशील है। फसल को पक कर तैयार होने में 120 से 125 दिनों का समय लगता है। प्रति एकड़ खेत से 32 से 35 क्विंटल तक पैदावार होती है।
-
देहात डीपीएस विराट : इस किस्म की बालियां लम्बी एवं दानों से भरी होती हैं। खाने में स्वादिष्ट यह किस्म बैक्टीरियल ब्लाइट, लीफ ब्लास्ट, आदि रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म की खेती में पानी की आवश्यकता कम होती है। जिससे सिंचाई में होने वाले खर्च में कमी आती है। इस किस्म के पौधों की लम्बाई 110 से 115 सेंटीमीटर होती है। फसल 120 से 125 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। प्रति एकड़ भूमि से 30 से 35 क्विंटल तक पैदावार होती है।
धान की बासमती किस्म
-
देहात डीपीएस पीबी-1509 : इस किस्म के पौधों की लंबाई 95 से 100 सेंटीमीटर तक होती है। प्रत्येक पौधे में 22 से 25 कल्ले निकलते हैं। मुख्य खेत में पौधों की रोपाई के बाद फसल को तैयार होने में करीब 95 से 100 दिनों का समय लगता है। नर्सरी में बीज की बुवाई के बाद फसल 115 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है। प्रति एकड़ खेत से 22 से 24 क्विंटल धान की पैदावार होती है।
यह भी पढ़ें :
-
धान की सीधी बुवाई से होगी कम लागत में अच्छी पैदावार। अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान धान की इन किस्मों की खेती कर के कम लागत में बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। इन किस्मों की अधिक जानकारी के लिए देहात के टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर सम्पर्क करें।
39 Likes
4 Comments
18 June 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App