Details
देश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा की आशंका
Author : Lohit Baisla

06 अक्टूबर 2020 : छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है।
07 अक्टूबर 2020 : पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगा का तटवर्ती पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने की संभावना जताई गई है।
08 अक्टूबर 2020 : पूर्व मध्य प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है।
09 अक्टूबर 2020 :
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के कुछ क्षेत्रों में भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है। पूर्व मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने के अनुमान लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई देने की संभावना जताई गई है। अंडमान सागर एवं पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
26 Likes
4 Comments
6 October 2020
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App