पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

देश के कई क्षेत्रों में हुई फसलों की अच्छी पैदावार

देश के कई क्षेत्रों में हुई फसलों की अच्छी पैदावार

इस वर्ष देश के लगभग सभी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई है। अच्छी वर्षा होने के कारण विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार इस वर्ष रबी फसलों की पैदावार में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस वर्ष हुई वर्षा का सीधा असर फसलों की पैदावार पर देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ दिए गए नक्शे में जिन क्षेत्रों में फसलों की पैदावार बहुत अच्छी हुई है उन क्षेत्रों को गहरे हरे रंग से दर्शाया गया है। बात करें उत्तरी भारत के राज्यों की तो यहां उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में फसलें बहुत अच्छी हुई हैं। इन राज्यों के साथ गुजरात के कुछ क्षेत्र, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी अच्छी फसल हुई है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में फसलें अच्छी हुई हैं। वहीं इन राज्यों के कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान भी हुआ है। इन राज्यों के अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी अधिक वर्षा होने के कारण फसलों की हानि हुई है। केरल सिक्किम, मेघालय एवं अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक वर्षा के कारण फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल असर देखने को मिला है।

नक्शे में जिन क्षेत्रों को लाल रंग से दर्शाया गया है वहां फसलों की पैदावार में पिछले 10 वर्षों में कमी आने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में पैदावार में कमी होने का मुख्य कारण अत्यधिक वर्षा और बाढ़ है।

यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

18 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ