पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
देहात उत्पाद
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

देहात स्टार्टर : फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए एक बेहतर जैविक उर्वरक

देहात स्टार्टर : फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए एक बेहतर जैविक उर्वरक

विभिन्न रसायनों से खेत की मिट्टी एवं फसलों पर होने वाले दुष्प्रभाव से हम सभी वाकिफ हैं। दिन प्रतिदिन मिट्टी की घटती उर्वरक क्षमता को बढ़ाने के लिए किसान अब जैविक खेती पर अधिक महत्व दे रहे हैं। जैविक खेती करने वाले किसान फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए कई तरह के खाद एवं जैविक उर्वरक का प्रयोग करते हैं। कई बार इनके प्रयोग से किसानों को अच्छी पैदावार प्राप्त होती है तो कई बार किसानों को इसमें अधिक सफलता नहीं मिलती। ऐसे में फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए एक बेहतर जैविक उर्वरक के तौर पर आप देहात स्टार्टर का प्रयोग कर सकते हैं। यह एक बेमिसाल उत्पाद है। इसका प्रयोग गेहूं, मक्का, आलू, गन्ना, सरसों, चना, टमाटर, जौ, प्याज, अलसी, आदि कई अन्य फसलों में भी किया जा सकता है। इसके प्रयोग से होने वाले लाभ एवं प्रयोग की विधि यहां से देखें।

देहात स्टार्टर उत्पाद की विशेषताएं

  • यह जेल टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

  • स्टार्टर उत्पाद दानेदार होता है। जिससे प्रयोग में आसानी होती है।

  • यह बहुत जल्दी फसलों के साथ सहजीवी ताल-मेल बनाता है।

देहात स्टार्टर उत्पाद से फसलों को मिलने वाले लाभ

  • इसके प्रयोग से फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

  • हानिकारक रसायनों का प्रयोग नहीं होने के कारण इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी बढ़ती है।

  • इसके प्रयोग से मिट्टी की जल धारण क्षमता में सुधार होता है।

  • विभिन्न फसलों में स्टार्टर प्रयोग करने से फलों एवं फूलों की संख्या एवं फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होती है।

  • इसमें मौजूद जैविक फफूंद पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है और पोषक तत्वों को ग्रहण करने की प्रक्रिया में सहायक हैं।

  • यह फसलों को सूखाड़ के झटकों से बचाता है।

  • यह पौधों के बेहतर विकास में सहायक है।

  • इसके प्रयोग से पैधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

  • इससे उर्वरक खपत की मात्रा में भी कमी आती है।

  • यह पौधों को विपरीत परिस्थितियों जैसे अधिक तापमान, अत्यधिक ठंड, आदि से भी बचाता है।

देहात स्टार्टर उत्पाद प्रयोग करने का सही समय

  • इसका प्रयोग खेत तैयार करते समय कर सकते हैं।

  • इसके अलावा निराई-गुड़ाई के समय भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

  • बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टार्टर के प्रयोग के समय खेत में हल्की नमी होनी चाहिए।

  • यह उत्पाद दानेदार होता है। इसलिए खेत में समान रूप से प्रयोग करने में आसानी होती है।

देहात स्टार्टर उत्पाद प्रयोग करने की विधि

  • फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रति एकड़ भूमि में 4 किलोग्राम स्टार्टर उत्पाद का प्रयोग करें।

  • यदि आप आलू, प्याज, गन्ना जैसी फसलों की खेती कर रहे है तो आपको प्रति एकड़ भूमि में 8 किलोग्राम देहात स्टार्टर की आवश्यकता होगी।

  • फलदार वृक्षों में 200 ग्राम प्रति पौधे के अनुसार इसका प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें :

  • 'देहात स्टार्टर' एवं 'देहात ग्रो प्रो' के प्रयोग से गेहूं की पैदावार में वृद्धि लाने के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देहात स्टार्टर उत्पाद का प्रयोग निश्चित ही आपकी फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अगर आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका प्रयोग कर बेहतर फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

54 Likes
27 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ