पोस्ट विवरण
सुने
देहात उत्पाद
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

देहात सम्पूर्ण : धान की खेती करने वाले किसानों के लिए सौगात

देहात सम्पूर्ण : धान की खेती करने वाले किसानों के लिए सौगात

खरीफ मौसम में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। धान की बुवाई से लेकर कटाई तक किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों को सही समय पर खाद नहीं मिलती है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ रोगों एवं कीटों के प्रकोप के कारण धान की गुणवत्ता एवं पैदावार में कमी आ जाती है और उसका परिणाम स्वरूप किसानों को मुनाफे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ता है।

किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए देहात संपूर्ण एक बेहतर समाधान है। देहात संपूर्ण बीज से बाजार तक का एक ऐसा पैकेज है जिसके तहत आपको धान की खेती के लिए खेत तैयार करने की विधि से लेकर कटाई तक सभी जानकारियां दी जाती हैं। इसके साथ ही आपको उच्च गुणवत्ता के बीज उचित मात्रा में खाद एवं सही समय पर कीटनाशक मुहैया कराई जाती है। जिससे आप उच्च गुणवत्ता की फसल एवं अधिक पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। केवल इतना ही नहीं अब आप कटाई के बाद अपनी फसल को उचित मूल्य पर सीधा देहात को बेच भी सकते हैं। हुआ ना देहात संपूर्ण बीज से बाजार तक का एक संपूर्ण पैकेज।

देहात संपूर्ण योजना का उद्देश्य :

  • प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ाना

  • फसल की गुणवत्ता में वृद्धि

  • उचित मूल्य पर फसल की बिक्री

देहात संपूर्ण योजना के फायदे :

  • मिट्टी की गुणवत्ता की जांच एवं सुधार

  • उन्नत किस्म के बीज,खाद एवं उर्वरक

  • कृषि विशेषज्ञों की सलाह एवं खेत का दौरा

  • फसल रोग एवं कीटों से निजात

बात करें वर्ष 2020 की तो देहात संपूर्ण के तहत पिछले वर्ष गेहूं एवं मक्का की खेती करने वाले किसानों को इससे बहुत लाभ हुआ था।

देहात संपूर्ण के तहत किसानों को हुआ यह लाभ :

  • गेहूं एवं मक्का की खेती करने वाले किसानों को देहात संपूर्ण के तहत सही समय पर खाद बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराई गई।

  • केवल एक कॉल या मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से नि:शुल्क कृषि सलाह की सुविधा का लाभ उठाया।

  • किसानों को अंकुरित बीज पर बीमा की सुविधा भी दी गई।

ध्यान देने वाली बातें :

  • किसान अपनी स्वेच्छा से इस योजना से जुड़ने का निर्णय ले सकते हैं।

  • देहात संपूर्ण की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1036 110 पर संपर्क करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी आवश्यक लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी देहात संपूर्ण योजना से जुड़ कर उचित लाभ प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

38 Likes
5 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ