पोस्ट विवरण
सुने
पिताया फल
फल
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

ड्रैगन फ्रूट के स्वास्थ्य लाभ

ड्रैगन फ्रूट को पिताया फल, स्ट्रॉबेरी पीयर, कमलम, आदि नामों से भी जाना जाता है। इसे सुपर फूड का दर्जा दिया गया है। लाल रंग के इस मीठे फल में बीज नहीं होते हैं। ड्रैगन फ्रूट प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ई, आदि का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आइए ड्रैगन फ्रूट के स्वास्थ्य लाभ पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • केलेस्ट्रॉल : इसका सेवन केलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने में सहायक है।

  • मधुमेह : ड्रैगन फ्रूट में फ्लेवोनोइड, एस्कॉर्बिक एसिड, फेनोलिक एसिड, बेटासानिन, फाइबर आदि कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। यह शरीर के ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक है।

  • त्वचा संबंधी रोग : एंटीऑक्सिडेंट त्वचा संबंधी रोगों में लाभदायक है। इसके सेवन से आप झुर्रियां, मुंहासे, आदि से निजात पा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी-3 त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने में सहायक है। पिताया फल को ककड़ी के रस में मिला कर लगाने से धूप से झुलसी त्वचा में राहत मिलती है।

  • मोटापा : ड्रैगन फ्रूट में काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है और यह फाइबर (रेशा) एवं पानी का अच्छा स्रोत है। इसलिए इसका सेवन वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है।

  • कैंसर : विटामिन सी, विटामिन बी 2, फाइबर, कैल्शियम, फास्‍फोरस आदि कई एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है।

  • अस्थमा : कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पिताया फल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो अस्थमा एवं सांस संबंधी कई गंभीर रोगों में लाभदायक सिद्ध होता है।

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता : कई घातक रोगों से बचने के लिए बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता होना आवश्यक है। यदि आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो इस फल का सेवन करना शुरू करें।

  • तनाव : इसमें मौजूद आयरन, विटामिन ई एवं एंथोसायनिन दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। यह तनाव, डिमेंशिया जैसे गंभीर मानसिक रोगों से रहत दिलाने में सहायक है।

  • एनीमिया : आयरन का अच्छा स्रोत है। यह हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से खून बढ़ने के साथ एनीमिया से राहत मिलती है।

ड्रैगन फ्रूट के कुछ अन्य स्वास्थ्य लाभ

  • हड्डियों को मजबूती मिलती है।

  • आंखों में सूखापन दूर करते हुए देखने की क्षमता को बढ़ाता है।

  • बालों के लाभदायक है।

  • डेंगू जैसे घातक रोग से निजात पा सकते हैं।

  • दांतों को मजबूत बनता है।

  • गर्भावस्था में लाभदायक है।

ड्रैगन फ्रूट के सेवन का तरीका

  • इसे अन्य फलों की तरह सेवन कर सकते हैं।

  • फल का जूस निकाल कर सेवन कर सकते हैं।

  • सलाद के तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं।

  • इसके पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

  • इस फल का मुरब्बा या जेली बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

  • शेक बना कर पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

21 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ