पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

डिस्क हैरो : कृषि कार्यों को आसान बनाने वाला आधुनिक कृषि यंत्र

डिस्क हैरो : कृषि कार्यों को आसान बनाने वाला आधुनिक कृषि यंत्र

सब्जियां, औषधीय पौधे या हो कोई अन्य फसल, खेती के लिए खेत तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। सदियों से खेत तैयार करते समय खेत की जुताई के लिए बैल एवं देशी हल का प्रयोग किया जाता रहा है। समय के साथ कृषि तकनीकों में भी कई बदलाव आ रहे हैं। अब बैल एवं देशी हल से खेत की जुताई की परंपरा लगभग खत्म हो रही है। बदलते वक्त के साथ देशी हल की जगह डिस्क हैरो ने ले ली है। डिस्क हैरो से खेत की जुताई करने में मेहनत एवं समय दोनों की बचत होती है। आइए डिस्क हैरो पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है डिस्क हैरो?

  • यह एक आधुनिक कृषि यंत्र है जिसके द्वारा खेत की जुताई आसानी से की जा सकती है।

  • खेत की जुताई के अलावा डिस्क हैरो से कई अन्य कृषि कार्य भी किए जा सकते हैं। जिनमें मिट्टी पलटना, मिट्टी भुरभुरी बनाना, आदि शामिल है।

डिस्क हैरो कितने प्रकार के होते हैं?

डिस्क हैरो मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। पहला है पशु चालित डिस्क हैरो और दूसरा है ट्रैक्टर चालित डिस्क हैरो।

  • पशु चालित डिस्क हैरो : इस किस्म के डिस्क हैरो को पशुओं की मदद से चलाया जाता है। कृषि कार्यों में अब इसका का प्रयोग कम किया जाता है।

  • ट्रैक्टर चालित डिस्क हैरो : इस किस्म के डिस्क हैरो को ट्रैक्टर के द्वारा चलाया जाता है। पशु चालित डिस्क हैरो की तुलना में इसका आकार बड़ा होता है। इससे भारी मिट्टी की जुताई भी आसानी से की जा सकती है।

डिस्क हैरो के क्या फायदे हैं?

  • इसके प्रयोग से आसानी से खेत की जुताई की जा सकती है।

  • विभिन्न कृषि कार्यों को करने में समय की बचत होती है।

  • मजदूरों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।

  • इसके द्वारा खेत की मिट्टी को भुरभुरी करना, मिट्टी पलटना, खेत में निकलने वाले खरपतवारों को नष्ट करना, बड़े आकार के मिट्टी के टुकड़ों को तोड़ना, खरपतवारों को काट कर मिट्टी में मिलाना, आदि कार्य आसानी से किए जा सकते हैं।

  • डिस्क हैरो में 3 पॉइंट लिंकेज की व्यवस्था होती है। जिसके कारण इससे अधिक से अधिक गहराई तक मिट्टी की जुताई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इसके प्रयोग से विभिन्न कृषि कार्यों को आसानी से कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

16 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ