पोस्ट विवरण
सुने
धान
कृषि ज्ञान
कृषि ज्ञान
1 year
Follow

डीपीएस विराट : कम लागत में होगी धान की बेहतर पैदावार

डीपीएस विराट : कम लागत में होगी धान की बेहतर पैदावार

इन दिनों कई क्षेत्रों में धान की नर्सरी तैयार की जा रही है। नर्सरी तैयार करने से पहले धान की कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। धान की बेहतरीन किस्मों में ‘देहात डीपीएस विराट’ भी शामिल है। यह संकर किस्म की धान है। झारखंड राज्य में खेती के लिए यह उपयुक्त किस्म है। इस किस्म की फसल कई रोगों एवं कीटों के प्रति सहनशील है। जिससे खेती में लागत कम होती है और हमें उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है। 'देहात डीपीएस विराट' धान की विशेषतओं पर विस्तार से जानकरी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

क्या है ‘डीपीएस विराट' धान की विशेषताएं?

  • इस किस्म की फसल 120 से 125 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है।

  • इस किस्म के पौधों में लम्बी बालियां होती हैं।

  • बालियां दानों से भरपूर होती हैं।

  • यह खाने में स्वादिष्ट है।

  • कम पानी में भी फसल तैयार हो जाती है।

  • इस किस्म के पौधों में बैक्टीरियल ब्लाइट, लीफ ब्लास्ट, आदि का प्रकोप कम होता है।

  • यह किस्म विपरीत परिस्थितियों के प्रति सहनशील है।

  • पौधों की लम्बाई 110 से 115 सेंटीमीटर होती है।

धान की खेती के लिए क्यों करें इस किस्म का चयन?

  • 'देहात डीपीएस विराट' धान की बीज की खरीद पर आप नि:शुल्क फसल बीमा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 32 से 35 क्विंटल तक धान की उपज होती है।

  • कम लागत में बेहतर पैदावार होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इसकी विशेषताओं को जानने के बाद आप भी धान की इस किस्म की खेती करना चाहेंगे। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इसे लाइक करें। इसके साथ ही इस पोस्ट को अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें या इस किस्म की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर संपर्क करें। अपने आने वाले पोस्ट में हम धान की कुछ अन्य किस्मों की जानकारी साझा करेंगे। इस तरह की अन्य कृषि संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।


14 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ