डायमंड ब्लैक मॉथ कीट फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ प्रमुख कीटों में शामिल हैं। कई बार इस कीट की सही पहचान नहीं होने के कारण किसानों को इस पर नियंत्रण करने में बहुत परेशानी होती है। आइए इस पोस्ट में माध्यम से हम डायमंड ब्लैक मॉथ कीट की पहचान पर वस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
डायमंड ब्लैक मॉथ कीट
इस कीट के 4 चरण होते हैं। जिनमें अंडे, लार्वा, प्यूपा एवं व्यस्क कीट शामिल है।
अंडों की पहचान
इस कीट के अंडे हल्के पीले रंग के होते हैं।
अंडे बहुत आकार के होते हैं।
अंडों की लम्बाई 0.5 मिलीमीटर होती है।
लार्वा की पहचान
करीब 2 से 6 दिनों बाद अंडों से लार्वा निकलता है।
लार्वा कीट सफेद रंग के होते हैं। लार्वा का सिर भूरे रंग का होता है।
विकसित लार्वा यानी कैटरपिलर हल्के हरे रंग के होते हैं।
इनकी लम्बाई करीब 10 मिलीमीटर होती है।
प्यूपा की पहचान
करीब 14 से 21 दिनों बाद लार्वा प्यूपा में बदल जाते हैं।
प्यूपा कीट का शरीर ककून से ढका रहता है।
प्यूपा की लम्बाई करीब 6 मिलीमीटर होती है।
प्यूपा का जीवन चक्र 4 से 5 दिनों का होता है। इसके बाद प्यूपा व्यस्क कीट में बदल जाते हैं।
व्यस्क कीट की पहचान
पूर्ण रूप से विकसित ब्लैक मॉथ कीट करीब 14 मिलीमीटर लम्बे होते हैं।
यह भूरे रंग के होते हैं।
नर कीट का पंख ऊपर की तरफ मुड़ा हुआ रहता है।
इनके शरीर पर हीरे की तहर पीले रंग के धब्बे बने होते हैं।
नर कीट की आयु मादा कीट से अधिक होती है।
व्यस्क कीट की आयु करीब 6 से 13 दिनों तक होती है।
मादा कीट एक बार में करीब 164 अंडे देती है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions