गाय एवं बछड़े-बछड़ी की आयु पता करने की उचित जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि पशुओं की दांतों की संख्या एवं उसके घिसने से हम गाय एवं बछड़े की उम्र का पता बहुत आसानी से लगा सकते हैं। अगर नहीं जानते, तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम दांतों से बछड़े एवं गाय की उम्र पता करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
कच्चे दांतों से बछड़े की आयु पता करने के तरीके
बछड़े के जन्म के समय उसके को 2 कच्चे दांत होते हैं।
जन्म के 7 दिनों बाद बछड़े को 4 कच्चे दांत होते हैं।
15 दिन के बछड़े के मुंह में 6 कच्चे दांत निकल आते हैं।
30 से 45 दिन के बछड़े को 8 कच्चे दांत होते हैं।
5 से 6 महीने की आयु होने पर बछड़ों के मुंह में दाढ़ का पहला जोड़ा निकलता है।
बछड़े की आयु 15 से 16 महीने होने पर उसे दूसरा जोड़ा दाढ़ निकलता है।
बछड़े के 24 से 28 महीने पूरा होने पर तीसरा जोड़ा दाढ़ निकल आता है।
पक्के दांतों से गाय की आयु पता करने के तरीके
2 से 2.5 वर्ष की गाय के 2 पक्के दांत होते हैं।
3 वर्ष की गाय के 4 पक्के दांत होते हैं।
गाय की आयु 4 वर्ष होने पर उसके 6 पक्के दांत होते हैं।
गाय की आयु 4 वर्ष होने पर उसके पक्के दांतों की संख्या 8 होती है।
दांतों के घिसने से गाय की आयु पता करने के तरीके
गाय की आयु 6 से 7 वर्ष होने पर मध्यम कर्तन दांत घिसने लगते हैं।
गाय की आयु 7 से 8 वर्ष होने पर दूसरे कर्तन दांत घिस जाते हैं।
गाय जब 8 से 9.5 वर्ष की होती है तब तीसरे कर्तन दांत घिसते हैं।
11 वर्ष होने पर गाय के चौथे कर्तन दांत घिसने लगते हैं।
यह भी पढ़ें :
यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य पशु पालकों एवं किसानों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions