पोस्ट विवरण
सुने
चुकंदर
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

चुकंदर की उन्नत किस्में

चुकंदर की उन्नत किस्में

मीठे स्वाद के कारण चुकंदर का उपयोग मुख्य रूप से सलाह एवं जूस के तौर पर किया जाता है। कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली इस फसल की खेती ठंड एवं गर्मी दोनों मौसम में की जा सकती है। अगर आप भी करना चाहते चुकंदर की खेती तो इसकी कुछ उन्नत किस्मों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

चुकंदर की कुछ उन्नत किस्में

  • अर्ली वंडर : इस किस्म की चुकंदर चपटी एवं चिकनी होती है। इसकी पत्तियां हरे रंग की एवं जड़े लाल रंग की होती हैं। फसल को तैयार होने में 55 से 60 दिनों का समय लगता है।

  • क्रिम्सन ग्लोब : यह अधिक पैदावार देने वाली किस्मों में शामिल है। इस किस्म की चुकंदर चपटी एवं गहरे लाल रंग की होती है। इसके गूदों का रंग भी लाल होता है।

  • डेट्रॉइट डार्क रेड : इस किस्म के चुकंदर गहरे लाल रंग के होते हैं। फलों का आकार गोल एवं चिकना होता है। पौधों की पत्तियां हरे रंग की एवं लंबी होती है। इस किस्म की खेती करने पर किसान अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

  • मिश्र की क्रॉस्बी : इस किस्म के फलों का रंग गहरा लाल से बैंगनी होता है। चुकंदर चपटी एवं इसकी सतह चिकनी होती है। इस किस्म को तैयार होने में 55 से 60 दिनों का समय लगता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इससे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस इन किस्मों की खेती कर चुकंदर की अच्छी फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

13 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ