Details
चने की फसल में फेरोमोन प्रपंच प्रयोग करने के फायदे
Author : Soumya Priyam

चने की फसल में कई तरह के कीटों का प्रकोप होता है। जिनमे चने की इल्ली, फली छेदक कीट, कटवर्म, आदि शामिल हैं। सामान्यतः इन कीटों के प्रकोप से पैदावार में 15 से 30 प्रतिशत तक कमी आती है। समय रहते यदि इन कीटों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो 80 प्रतिशत तक फसल नष्ट हो सकती है। ऐसे में इन पर नियंत्रण के लिए किसान विभिन्न कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं, जो फसलों के साथ हमारे स्वास्थ्य एवं खेत की मिट्टी के लिए भी हानिकारक है। अब सवाल यह उठता है कि कीटनाशकों का प्रयोग किए बगैर इन कीटों पर नियंत्रण कैसे प्राप्त करें? इसका जवाब है फेरोमोन प्रपंच।
चने की फसल में फेरोमोन ट्रैप लगाने के फायदे
-
फेरोमोन ट्रैप के प्रयोग से फसलों एवं खेत की उर्वरक क्षमता पर विपरीत प्रभाव नहीं होता है।
-
फेरोमोन ट्रैप के प्रयोग से नर कीटों को फंसाया जाता है। नर कीट नहीं होने से मादा कीट अंडे नहीं दे पाती हैं। फलस्वरूप कीटों की संख्या में कमी आती है।
-
अलग-अलग ल्योर लगा कर विभिन्न कीटों को आकर्षित किया जाता है।
-
कीटनाशकों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।
-
कीटनाशक के छिड़काव के लिए मजदूरों पर होने वाली लागत भी कम होती है।
चने की फसल में कितनी संख्या में लगाएं फेरोमोन ट्रैप?
-
प्रति एकड़ चने की खेत में 5 से 8 फेरोमोन ट्रैप लगाएं।
-
इसे फसलों की ऊंचाई से करीब 1 से 2 फीट की ऊंचाई पर लगाएं।
यह भी पढ़ें :
-
फेरोमोन ट्रैप की अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।
-
चने की फसल में उकठा रोग के लक्षण एवं नियंत्रण के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
28 Likes
1 Comment
15 February 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App