पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

चन्दन की खेती : रखें इन बातों ध्यान, होगी लाखों की कमाई

चन्दन की खेती : रखें इन बातों ध्यान, होगी लाखों की कमाई

चन्दन की लकड़ियों से कई तरह के सुगंधित इत्र एवं सौंदर्य प्रसाधन तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा पूजा-पाठ में भी चन्दन का विशेष महत्व है। चन्दन की खेती किसानों के लिए बहुत लाभदायक है। इसकी खेती कुछ वर्षों में किसानों को मालामाल बना सकती है। आइए चन्दन की खेती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा करें।

चन्दन की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु

  • चन्दन की खेती लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है।

  • पौधों के बेहतर विकास के लिए रेतीली मिट्टी, चिकनी मिट्टी, लाल मिट्टी एवं काली दानेदार मिट्टी में इसकी खेती की जाती है।

  • भारी मिट्टी में चन्दन की खेती करने से बचें।

  • जल जमाव वाले स्थान में इसकी खेती नहीं करनी चाहिए।

  • आवश्यकता से अधिक ठंड पौधों के विकास के लिए उपयुक्त नहीं है।

पौधों की रोपाई

  • पौधों की रोपाई मेड़ पर करनी चाहिए।

  • सभी मेड़ों के बीच 10 फिट की दूरी रखें।

  • पौधों की रोपाई 12 फिट की दूरी पर करें।

रखें इन बातों का ध्यान

  • चन्दन के पौधों के साथ कई अन्य पौधों की रोपाई भी की जाती है।

  • प्रति एकड़ भूमि में 375 सफेद चन्दन के पौधों के साथ 1125 अन्य पौधों की रोपाई करनी चाहिए।

  • सफेद चन्दन के पौधों के साथ लाल चन्दन, कैजुराइना, नीम, मीठी नीम, सहजन, आदि के पौधे लगाए जा सकते हैं।

  • बाजार में चन्दन की लकड़ी की कीमत 6,000 से लेकर 12,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए चन्दन की खेती कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

9 Likes
6 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ