इन दिनों कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहते हैं। ऐसे मौसम में इल्लियों का प्रकोप बढ़ जाता है। चना एवं मसूर की खेती करने वाले किसान भी इल्लियों के प्रकोप से काफी परेशान हैं। इस कीट का प्रकोप होने पर फसल की उपज में 15 से 20 प्रतिशत तक कमी आती है। सही समय पर इल्लियों पर नियंत्रण नहीं करने पर इनका प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे करीब 80 प्रतिशत तक फसल नष्ट हो सकती है। आइए चने एवं मसूर की फसल को क्षति पहुंचाने वाली इल्लियों पर नियंत्रण की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
कैसे करें इल्लियों की पहचान?
पूर्ण रूप से विकसित कीट की लम्बाई 24 से 30 मिलीमीटर तक होती है।
इल्लियां हरे, पीले एवं भूरे रंग की होता है।
इनके शरीर पर धारियां बनी होती हैं।
चने एवं मसूर की फसल को इल्लियों से होने वाले नुकसान
इल्लियों का लार्वा पत्तियों के हरे भाग को खाता है।
विकसित इल्लियां पत्तियों एवं फलियों में छेद करके अंदर के दानों को खाती हैं।
जिससे फलियां अंदर से खोखली हो जाती हैं।
इल्लियों पर नियंत्रण के सटीक उपाय
इल्लियों से बचने के लिए खेत में लगातार एक ही फसल की खेती न करें। फसल चक्र अपनाएं।
इल्लियों के अंडों के समूह को इकट्ठा करके नष्ट कर दें।
प्रति एकड़ खेत में 5 से 6 स्टिकी ट्रैप लगाएं।
इल्लियों को खाने वाले पक्षियों को बैठने के लिए खेत में अंग्रेजी के T के आकार की लकड़ी लगाएं।
जैविक विधि से इल्लियों पर नियंत्रण के लिए नीम के तेल का छिड़काव करें।
इल्लियों पर नियंत्रण के लिए 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात कटर मिलाकर छिड़काव करें।
प्रति एकड़ खेत में 200 मिलीलीटर क्वीनालफॉस 25 ई.सी मिलाकर छिड़काव करने से भी इस कीट पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते चने एवं मसूर की फसल को इल्लियों से बचा सकें। इसे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions