पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

चारा काटने वाली मशीन : घंटों का काम करें मिनटों में

चारा काटने वाली मशीन : घंटों का काम करें मिनटों में

छोटे स्तर पर पशुपालन करने वाले किसान पशुओं को चारा खिलाने को खुले मैदान में छोड़ दिया करते हैं। लेकिन बड़े स्तर पर पशु पालन करने वाले किसानों के सामने पशुओं को चारा खिलाना किसी बड़े कार्य से कम नहीं है। बड़े स्तर पर पशु पालन करने वाले किसान सभी पशुओं को हर दिन खुले मैदान में नहीं ले जा सकते हैं। ऐसे में पशु पालकों को पशु आवास में ही पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था करनी होती है। अब बात करते हैं चारा काटने पर तो पशु पालकों की सुविधा के लिए बाजार में कई तरह की चारा काटने वाली मशीन उपलब्ध है। जिससे कम समय में अधिक चारा काटा जा सकता है। इसके साथ चारा काटने में मजदूरों पर होने वाले खर्च में भी कमी आती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम चारा काटने वाली मशीन पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

हाथ से चारा काटने वाली मशीन

  • इसमें 2 ब्लेड लगे होते हैं।

  • इसके साथ ही इसमें एक हैंडल भी लगा होता है। जिसे हाथों से घूमा कर चारा काटा जाता है।

  • इस तरह की मशीन से 1 घंटे में करीब 200 किलोग्राम तक चारा काटा जा सकता है।

इंजन से चारा काटने वाली मशीन

  • इस तरह के मशीन में मोटर या इंजन लगे होते हैं।

  • 1 से 3 एच.पी पर चलने वाले इस मशीन से 1 घंटे में 600 से 800 किलोग्राम तक चारा की कटाई की जा सकती है।

  • इससे समय के साथ मजदूरी की भी बचत होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसन एवं पशु पालकों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

12 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ