पोस्ट विवरण
सुने
पोल्ट्री फार्म
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

बतख पालन के समय ध्यान में रखने वाली बातें

बतख पालन के समय ध्यान में रखने वाली बातें

बतख पालन से होने वाले मुनाफे ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। हमारे देश में मुख्यतः 4 किस्मों की बतखों का पालन किया जाता है। खान-पान का सही ध्यान रखा गया तो बतख केवल 5 महीने में ही अंडे देना शुरू कर देती हैं। अगर आप बतख पालन करने की सोच रहे हैं तो यहां से आप इसकी किस्मों के साथ ध्यान में रखने वाली कुछ बातों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रमुख किस्में

  • कैंपबेल : इस किस्म के बतखों का रंग भूरा होता है। इनका आकार छोटा होता है। यह 1 वर्ष में 300 तक अंडे देती हैं।

  • वाइट बेकन : इस किस्म के बतखों का आकार बड़ा होता है और इसकी मांस की मांग ज्यादा रहती है।

  • मसकोवी या मोती : इस किस्म के बतखों का रंग काला एवं सफेद होता है। नरम मांस के कारण इसकी मांग भी अधिक होती है।

  • देशी किस्म : इस किस्म की बतख 1 वर्ष में 280 तक अंडे देती है।

ध्यान में रखने वाली बातें

  • बतखों को रखे जाने वाले स्थान को साफ रखें। फर्श को भी सूखा रखें।

  • बीमार बतखों को अलग रखें।

  • मरी हुई बतखों को उनके रहने के स्थान से दूर करें।

  • चूजों को पीने के लिए साफ पानी दें।

  • बतखों में डक फ्लू होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के अनुसार चूजों एवं बतखों को टीका लगवाएं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी बतख पालन के माध्यम से अपने आय में वृद्धि ला सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

30 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ