Details
ब्रश कटर मशीन से गेहूं की कटाई होगी आसान
Author : Lohit Baisla

कृषि कार्यों को आसान बनाने के लिए कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें से एक है ब्रश कटर मशीन। इस मशीन के द्वारा गेहूं की कटाई आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा इससे कई अन्य कार्य भी किए जा सकते हैं । यदि आप अभी तक इस मशीन से वाकिफ नहीं हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप ब्रश कटर मशीन पर विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है ब्रश कटर मशीन?
-
यह एक कृषि यंत्र है जो पेट्रोल या डीजल से चलती है।
-
आकार में छोटा एवं कम वजन होने के कारण इसे अपने कंधों पर रख कर आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
-
इस मशीन का वजन करीब 7 से 10 किलोग्राम तक होता है।
-
ब्रश कटर मशीन के साथ कई छोटे उपकरण दिए जाते हैं। विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग अटैचमेंट लगाए जाते हैं।
ब्रश कटर मशीन से किए जाने वाले कार्य
-
गेहूं, धान, हरा चारा, आदि फसलों की कटाई में आसानी होती है।
-
खेत में जमे हुए पानी को आसानी से निकाला जा सकता है।
-
खरपतवार पर नियंत्रण के लिए विभिन्न घासों की कटाई की जा सकती है।
-
इसके द्वारा खेत की मेड़ों पर मिट्टी चढ़ाई जा सकती है।
-
इस मशीन से मिट्टी की जुताई भी की जा सकती है।
-
ब्रश कटर मशीन से पानी का स्प्रे भी किया जा सकता है।
ब्रश कटर मशीन के उपयोग से होने वाले लाभ
-
इसके साथ ही इसका रखरखाव करना भी आसान है।
-
कीमत कम होने की वजह से छोटे एवं मध्यम वर्ग के किसान भी ब्रश कटर मशीन का प्रयोग कर सकते हैं।
-
मजदूरों पर होने वाले खर्च में भी कमी आती है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
39 Likes
13 Comments
2 April 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App