पोस्ट विवरण
सुने
धान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

ब्रीवांट 9463 : धान की बेहतरीन किस्म, जानें इसकी विशेषताएं

ब्रीवांट 9463 : धान की बेहतरीन किस्म, जानें इसकी विशेषताएं

ब्रीवांट 9463 धान की एक संकर किस्म है, जिससे किसान विपरीत परिस्थितियों में भी एक अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। धान की यह किस्म वर्ष 2020 में विकसित की गयी थी। बिहार राज्य में खेती के लिए यह उपयुक्त किस्म है। ब्रीवांट 9463 धान के पौधों की पत्तियां नुकीली होती हैं। इस किस्म की खेती किसानों के लिए बहुत लाभदायक होती है। ‘ब्रीवांट 9463’ धान की विशेषताओं और लाभ से जुड़ी अधिक जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

ब्रीवांट 9463 किस्म धान की विशेषताएं

  • धान की यह किस्म रोगों के प्रति सहनशील है।

  • सिंचित क्षेत्रों में इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।

  • यह किस्म 125 से 135 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

  • इस किस्म की बालियां और दाने लम्बे और गुच्छेदार होते हैं।

  • पौधों में अधिक कल्लों का फुटाव होता है।

  • कल्लों की लम्बाई 13 से 14 सेंटीमीटर होती है।

  • पौधों की रोपाई के 97 दिनों बाद ही पौधों में 50 प्रतिशत तक फूल आ जाते हैं।

धान की खेती के लिए क्यों करें इस किस्म का चयन?

  • 'ब्रीवांट 9463' धान की बीज की खरीद पर आप नि:शुल्क फसल बीमा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • इस किस्म के दानें अधिक वजनदार होते हैं। जिससे किसानों को अधिक पैदावार मिलती है।

  • प्रति एकड़ खेत से 32 से 35 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है ब्रीवांट 9463 की विशेषताओं को जानने के बाद आप भी धान की इस किस्म की खेती करना चाहेंगे। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इसे लाइक करें। इसके साथ ही इस पोस्ट को अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें या इस किस्म की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर संपर्क करें। अपने आने वाले पोस्ट में हम धान की कुछ अन्य किस्मों की जानकारी साझा करेंगे। इस तरह की अन्य कृषि संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

9 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ