पोस्ट विवरण
सुने
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
पशु ज्ञान
3 Oct
Follow

बकरी पालन से बढ़ाएं अपनी आय

बकरी पालन से बढ़ाएं अपनी आय

बकरी पालन किसानों की आय को बढ़ाने का एक अच्छा स्रोत है। बकरी के मांस की मांग बाजारों में हमेशा बनी रहती है। ऐसे में बकरी पालक बकरियों को बेचकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसके साथ ही बकरी का दूध बेचकर भी किसान मोटी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। अन्य पशुओं की तुलना में बकरी के रख-रखाव में भी लागत कम आती है। यदि आप भी जुड़ना चाहते हैं बकरी पालन के व्यवसाय से तो इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां यहां से प्राप्त करें।

कैसा हो बकरियों का आवास?

  • बकरियों को रहने के लिए साफ एवं सूखे स्थान की आवश्यकता होती है।

  • छोटे स्तर यानी 2 से 5 बकरियों को पालने के लिए विशेष आवास की आवश्यकता नहीं होती है।

  • वहीं यदि बड़े स्तर पर बकरियों का पालन करना है तो बकरियों के लिए अलग आवास की आवश्यकता होती है।

बकरियों के आहार में क्या शामिल करें?

  • प्रत्येक बकरी को उसके वजन का 3 से 5 प्रतिशत शुष्क आहार देना चाहिए।

  • प्रत्येक व्यस्क बकरी को 1 से 3 किलोग्राम हरा चारा, 500 ग्राम से 1 किलोग्राम भूसा के साथ 150 ग्राम से 400 ग्राम दाना देना चाहिए।

  • बकरियों को दिए जाने वाले दाने में 60 से 65 प्रतिशत दला हुआ अनाज, 10 से 15 प्रतिशत चोकर, 15 से 20 प्रतिशत खली, 2 प्रतिशत मिनरल मिक्सचर एवं 1 प्रतिशत नमक होना चाहिए।

  • बकरियों के अनाज में खली की पूर्ति के लिए सरसों की खली का प्रयोग न करें।

  • बकरियों का दाना सूखा हुआ देना चाहिए। दानों में पानी मिलाकर न दें।

  • इसके साथ ही बकरियों के पीने के लिए साफ पानी का प्रबंध करें।

बकरियों की प्रजनन क्षमता

  • एक बकरी करीब डेढ़ वर्ष की आयु में प्रजनन के योग्य हो जाती है।

  • आमतौर पर एक बकरी एक बार में 2 से 3 बच्चे देती है।

  • वर्ष में 2 बार बच्चे देने से इनकी संख्या में वृद्धि होती है।

  • बकरियों के बच्चों की 1 वर्ष की आयु के बाद बिक्री की जा सकती है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों एवं पशुपालकों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी बकरी पालन के व्यवसाय से जुड़कर अधिक मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। अपने आने वाले पोस्ट में हम बकरी पालन से जुड़ी कई अन्य जानकारियां साझा करेंगे। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

61 Likes
18 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ