अब बिहार के किसान भी दुनिया की सबसे महंगी फसल की खेती कर के हो सकते हैं मालामाल। जी हां, सही सुना आपने। हम बात कर रहे हैं हॉप-शूट की, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रूपए प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज से 6 वर्ष पहले भी इसकी बिक्री 1000 पाउंड प्रति किलोग्राम की दर से की जाती थी।
भारत में वाराणसी के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में कृषि वैज्ञानिकों की देख-रेख में हॉप-शूट्स की खेती की जाती है। बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले एक किसान अमरेश सिंह ने 5 कट्ठा जमीन में इसकी सफलतापूर्वक खेती कर के एक नया मिसाल कायम किया है। अमरेश सिंह के अनुसार यदि इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई तो अन्य कृषि साधनों की तुलना में 1 से 2 वर्षों में हॉप-शूट्स की खेती करने वाले किसान 10 गुना अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
हॉप-शूट का फल, फूल और तना सभी का उपयोग किया जाता है। इससे एंटीबायोटिक बनाया जाता है। इसके तने से तैयार होने वाले एंटीबायोटिक का प्रयोग टीबी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इसमें ह्यूमलोन और ल्यूपुलोन एसिड होता है जो मानव शरीर में कैंसर कोशिकाओं को मारने में प्रभावी माना जाता है। इसके साथ ही इससे तैयार की गई दवाओं से पाचन तंत्र में सुधार होता है। यह अनिद्रा, चिंता एवं अवसाद से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए भी कारगर है। इसके अलावा इसका उपयोग बीयर बनाने में भी किया जाता है। यूरोपीय देशों में इसका प्रयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण यूरोपीय देशों में इसका उपयोग त्वचा को चमकदार एवं युवा बनाए रखने के लिए किया जाता है।
हॉप-शूट की खेती यूरोपीय देशों जैसे ब्रिटेन, जर्मनी, आदि में की जाती है। भारत में सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में इसकी खेती की गई। लेकिन कीमत अधिक होने के कारण इसकी बिक्री नहीं हो पाई। इस कारण किसानों ने इसकी खेती बंद कर दी थी। आज भी भारतीय बाजार में इसकी मांग काफी कम है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो पहले आपको आर्डर देना होगा। आपके आर्डर देने के बाद इसे मंगाया जाता है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी आवश्यक लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें। इस जानकारी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को अपने मित्रों के साथ साझा करना न भूलें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions