पोस्ट विवरण
सुने
योजनाएं
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद

भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद

छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों और पारंपरिक कार्यों में लगे अन्य लोगों को राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। योजना का नाम राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना है, जिसके तहत भूमिहीन मजदूरों को सालाना 6,000 रुपए तक की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी। कृषि मजदूरों के अलावा योजना के अन्य लाभार्थी वर्ग में बस्तर के बैगा, गुनिया, पुजारियों, मांझी और पाहीर्या, बाजा मोहरी जैसे वर्ग शामिल है, जिन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के लिए इस साल 200 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। जिसकी 2,000 रुपए की दो किस्तें पंजीकृत लोगों के खाते में भेजी जा चुकी है। योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही विधि में पूरी की जा सकती है। योजना से जुड़े लाभ और पंजीकरण की प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढे़ें।

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • कृषि मजदूर परिवारों को 6,000 रुपए सालाना आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

  • राशि परिवार के मुखिया को दी जाएगी।

  • योजना का लाभ केवल पंजीकृत व्यक्ति को ही प्राप्त होगा।

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।

योजना की शर्तें

  • आवेदक का छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है।

  • आवेदक के किसी भी परिवार के सदस्य के पास भूमि नहीं होनी चाहिए।

  • आवासीय भूमि होने पर योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

  • आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

  • मुखिया की मृत्यु होने की स्थिति में परिवार द्वारा नया आवेदन दर्ज किया जाना अनिवार्य है।

  • गलत जानकारी प्रदान की जाने पर प्रदान की गई राशि की वसूली भू राजस्व के बकाया के रूप में की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • पहचान पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • भूमिहीन कृषि मजदूर दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।

  • होम पेज पर ‘अप्लाई नाउ’ के विकल्प पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल कर आएगा।

  • अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आदि दर्ज करें।

  • अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।

  • इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें। आपके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।


1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ