Details
भेड़ पालन : ऊन कटाई से पहले रखें इन बातों का ध्यान
Author : Lohit Baisla

भेड़ का पालन मुख्यतः ऊन प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में भेड़ के दूध एवं इसकी मांस की भी मांग होती है। भेड़ पालन से किसान कम लागत में अतिरिक्त मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। भेड़ पालन के व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए ऊन की कटाई से जुड़ी जानकारियां होना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
ऊन की कटाई के समय रखें इन बातों का ध्यान
-
आमतौर पर भेड़ के ऊन की कटाई वर्ष में 2 बार की जाती है।
-
आवश्यकता के अनुसार ऊन की कटाई वर्ष में 3 बार भी की जा सकती है।
-
सबसे पहले ऊन की कटाई मार्च-अप्रैल महीने में करें।
-
ऊन की कटाई से पहले भेड़ को अच्छी तरह नहलाएं। इससे ऊन में लगे धूल-मिट्टी साफ हो जाएंगे।
-
भेड़ को नहलाने के बाद उन्हें धूप में अच्छी तरह सूखने दें।
-
भेड़ की ऊन पूरी तरह सूखने के बाद ही उसकी कटाई करें।
-
ऊन को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए कटाई किसी साफ एवं स्वच्छ स्थान पर करें।
-
ऊन की कटाई के लिए आप कैंची का उपयोग करें। कैंची के द्वारा 1 दिन में करीब 20 भेड़ों की ऊन की कटाई की जा सकती है।
-
इसके अलावा इन दिनों बाजार में ऊन की कटाई के लिए कई तरह उपकरण भी उपलब्ध हैं।
-
विद्युत से चलने वाली मशीन से 1 दिन में करीब 150 भेड़ों की ऊन की कटाई कर सकते हैं।
यदि आपको इस वीडियो में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
2 Likes
28 January 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App