Details
बेल वाली फसलों को सहारा देने के हैं कई फायदे
Author : Surendra Kumar Chaudhari

अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए किसान हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार कई प्रयासों के बाद भी पौधों का सही विकास नहीं हो पाता है। जिससे फसलों की पैदावार एवं गुणवत्ता में कमी आ जाती है। अगर आप बेल वाली सब्जियों की खेती कर रहें तो पौधों के बेहतर विकास के लिए पौधों को सहारा देना बहुत जरूरी है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम पौधों को सहारा देने के फायदों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
बेल वाली फसलों को सहारा देने के फायदे
-
रोग एवं कीटों से बचाव : पौधों को सहारा नहीं देने पर उनमें लगे फल भी भूमि की सतह पर सटने लगते हैं। जिससे मिट्टी में मौजूद कीट एवं फफूंद आसानी से फलों में लग जाते हैं। विभिन्न रोगों एवं कीटों से प्रभावित फल उपयोग के लायक नहीं रहते हैं। इनसे बचने के लिए बेल वाली फसलों को सहारा देना बहुत जरूरी है।
-
कम क्षेत्र में अधिक पौधों की रोपाई : लताओं की तरह फैलने के लिए पौधों की अधिक जगह की आवश्यकता होती है। लेकिन अगर हम पौधों को सहारा देते हैं तो यह भूमि की सतह पर फैलने की जगह ऊपर की तरफ बढ़ने लगते हैं। जिससे हम कम क्षेत्र में अधिक पौधे लगा सकते हैं।
-
पौधों के टूटने की समस्या पर नियंत्रण : कई बार पौधे बिना सहारे के टूटने लगते हैं या पौधों का उचित विकास नहीं हो पाता है। ऐसे में पौधों को सहारा देना बहुत जरूरी है। इससे पौधों के उचित विकास के साथ फसलों की पैदावार में वृद्धि भी होती है।
-
धूप एवं वायु संचार : भूमि की सतह पर फैलने के कारण पौधों एवं मिट्टी को उचित मात्रा में धूप एवं हवा नहीं मिलती है। धूप एवं हवा की कमी होने से पौधों का विकास रुक जाता है। कई बार पौधों में कई रोग भी होने। पौधों को उचित मात्रा में धूप एवं हवा मिले इसके लिए पौधों को सहारा देना जरूरी है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
3 Likes
1 March 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App