Details
बेहतर स्वस्थ के लिए पशुओं का संतुलित आहार
Author : Surendra Kumar Chaudhari

पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पशुओं को संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है। अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि संतुलित आहार का क्या महत्व है? तो हम बता दें कि संतुलित आहार से पशुओं का शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। इसके साथ ही पशु कई तरह के रोगों के चपेट में आने से भी बचे रहते हैं। पशु आहार में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज, आदि कई पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। बात करें हरे चारे की तो पशु आहार में हरा चारा का विशेष स्थान है। हरा चारा से पशुओं में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। लेकिन कई बार पशुओं के लिए गर्मी में हरा चारा उपलब्ध करना बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे में पशुओं को बाजार में मिलने वाला पशु का आहार दे सकते हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से पशुओं के लिए संतुलित आहार का महत्व एवं इसे तैयार करने की प्रक्रिया जानते हैं।
संतुलित आहार से लाभ
-
दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है।
-
पशुओं की पाचन क्रिया मजबूत होती है।
-
स्वास्थ्य सही रहने के कारण पशु घातक रोगों से बचते हैं।
-
पशुओं का शारीरिक विकास बेहतर होता है। जिससे मादा पशु हर वर्ष एक स्वस्थ बछड़े को जन्म देने में सक्षम बनती हैं।
पशुओं का संतुलित आहार कैसे बनाएं?
-
पशुओं का संतुलित आहार बनाने के लिए हरी घास एवं सूखे चारे का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है।
-
पशु का आहार तैयार करने के लिए 25 से 35 प्रतिशत खली, 25 से 35 प्रतिशत मोटे अनाज, 10 से 30 प्रतिशत भूसी या चोकर के साथ 2 प्रतिशत साधारण नमक मिलाएं।
-
इसके अलावा आप पशुओं के आहार में 'देहात खुराक' को भी शामिल कर सकते हैं।
-
'देहात खुराक' के सेवन से पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ती है।
यह भी पढ़ें :
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य पशु पालकों एवं किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक पशु पालक एवं किसान मित्र भारत में पाई जाने वाली भैंस की नस्लों की जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
3 Likes
1 Comment
19 April 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App