Details
बेहतर पैदावार के लिए मार्च महीने में करें इन फसलों की खेती
Author : Lohit Baisla

बेहतर पैदावार प्राप्त करने के लिए मौसम के अनुसार फसलों का चयन करना चाहिए। मार्च महीने में कई फसलों की खेती की जाती है। अगर आप भी इस समय खेती करना चाहते हैं तो उपयुक्त फसलें, खेत की तैयारी, बीज उपचार, आदि जानकारियां होना आवश्यक है। आइए मार्च महीने में खेती की जाने वाली फसलों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
मार्च महीने में खेती की जाने वाली फसलें
-
लाल साग : लाल साग की बुवाई के लिए फरवरी-मार्च का महीना सर्वोत्तम है। अगर आपने फरवरी महीने में लाल साग की बुवाई नहीं की है तो अभी इसकी बुवाई कर सकते हैं।
-
सूरजमुखी : सूरजमुखी की खेती खरीफ, रबी एवं जायद सभी मौसम में की जा सकती है। खरीफ में खेती के लिए इसकी बुवाई फरवरी से मार्च महीने में करें। बुवाई से पहले 5 से 6 घंटों तक बीज को पानी में भिंगों कर रखें। इससे अंकुरण में आसानी होती है।
-
पेठा : मार्च महीने में पेठा की खेती के लिए खेत तैयार करें। प्रति एकड़ खेत में खेती के लिए 2.4 से 3.2 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम कार्बेंडाजिम से उपचारित करें।
-
खीरा : खीरा की बुवाई के लिए खेत में 2 से 3 बार हल्की जुताई करें। इसके बाद खेत में पाटा लगाकर भूमि को समतल एवं मिट्टी को भुरभुरी बनाएं। बीज की बुवाई के लिए खेत में 1.5 से 2 मीटर की दूरी पर क्यारियां तैयार करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
1 Like
28 February 2022
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App