Details
बैंगन की कुछ उन्नत किस्में
Author : Soumya Priyam

हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में बैंगन की विभिन्न किस्मों की खेती की जाती है। बैंगन के सभी किस्मों के रंग एवं आकर में भी बहुत अंतर होता है। कई किस्मों के फल बैंगनी रंग के होते हैं तो कुछ ऐसी किस्में भी हैं जिनके फलों का रंग सफेद, हरा और गुलाबी होता है। रंग के साथ फलों का आकार भी भिन्न होता है। बैंगन के फल गोल, अंडाकार, लम्बे और नाशपाती की तरह होते हैं। अगर आप बैंगन की खेती करना चाह रहे हैं तो यहां से आप इसकी कुछ उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
पूसा हाईब्रिड 5 : कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में खेती करने के लिए यह उपयुक्त किस्म है। इस किस्म के फलों का रंग गहरा बैंगनी एवं आकार लम्बा होता है। पौधों की रोपाई के करीब 80 से 90 दिनों बाद फलों की पहली तुड़ाई कर सकते हैं। प्रति एकड़ खेत से 20 से 26 टन पैदावार होती है।
-
अर्का नवनीत : इस किस्म के फलों का आकार गोल होता है। फल बैंगनी रंग के चमकीले होते हैं। इस किस्म की खासियत यह है कि इसके फलों में गुदा ज्यादा और बीज कम होते हैं। प्रत्येक फल का वजन 350-400 ग्राम होता है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 24 से 26 टन तक उपज होती है।
-
ग्रीन लॉन्ग : यह संकर किस्मों में से एक है। इसके फल लम्बे एवं हरे रंग के होते हैं। पौधों में गुच्छों में फल निकलते हैं। रोपाई के करीब 60 दिनों बाद पहली तुड़ाई कर सकते हैं।
-
पंजाब सदाबहार : इस किस्म के पौधों की ऊंचाई 50-60 सेंटीमीटर होती है। इसके फल लम्बे, गहरे बैंगनी एवं चानकदार होते हैं। फलों की लम्बाई 18-20 सेंटीमीटर होती है। अन्य किस्मों की तुलना में इस किस्म में फल छेदक कीट का प्रकोप कम होता है। प्रति एकड़ खेत से 12 से 16 टन बैंगन प्राप्त किए जा सकते हैं।
इन किस्मों के अलावा बैंगन की कई अन्य किस्में हैं जिनकी सफलतापूर्वक खेती की जाती है। इन किस्मों में पूसा हाईब्रिड 6, भीमा, पंत ऋतुराज, पूसा संकर 9, पूसा श्यामल, पूसा क्रांति, पंत सम्राट, काशी संदेश, अर्का कुसुमकर, अर्का नीलकंठ, आदि किस्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :
-
बैंगन की कुछ अन्य किस्मों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है इन किस्मों की खेती कर के आप बैंगन की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य मित्र भी बैंगन की अच्छी फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
34 Likes
1 Comment
9 January 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App