Details
बैंगन : बैंगन की उच्च उत्पादन देने वाली किस्में
Author : Surendra Kumar Chaudhari

बैंगन की अधिक पैदावार के लिए उन्नत किस्मों का चयन करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही फसल को विभिन्न कीट एवं रोगों से भी बचाना आवश्यक है। इस मौसम यदि आप बैंगन की खेती करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। इस पोस्ट के द्वारा हम बैंगन की अधिक उपज वाली किस्मों की जानकारी साझा कर रहे हैं।
-
स्वर्ण शक्ति : संकर किस्म के इस बैंगन के फलों का रंग बैंगनी होता है। यह संकर किस्मों में शामिल है। इस किस्म के बैंगन को पैदावार की दृष्टि से सबसे अच्छा माना जाता है। प्रत्येक फल लगभग 150 से 200 ग्राम का होता है। प्रति एकड़ जमीन से लगभग 240 से 300 क्विंटल बैंगन प्राप्त कर सकते हैं।
-
स्वर्ण श्यामली : इस किस्म के बैंगन गोल और हरे रंग के होते हैं। बैंगन के ऊपर सफेद रंग की धारियां होती हैं। इसे लगाने के लगभग 35 से 40 दिनों बाद पौधों से बैंगन प्राप्त किया जा सकता है। प्रति एकड़ जमीन में खेती करने पर करीब 240 से 260 क्विंटल बैंगन की पैदावार होती है।
-
स्वर्ण मणि : इसकी पत्तियां बैगनी रंग की होती हैं। पौधों की लम्बाई 70 से 80 सेंटीमीटर होती है। प्रत्येक बैंगन का वजन करीब 200 से 300 ग्राम होता है। प्रति एकड़ खेत से 240 से 260 क्विंटल बैंगन की उपज होती है।
-
स्वर्ण प्रतिभा : इस किस्म के बैंगन बड़े आकार के और लम्बे होते हैं। फलों का रंग चमकदार बैंगनी होता है। प्रति एकड़ भूमि से लगभग 240 से 260 क्विंटल बैंगन प्राप्त किया जा सकता है।
इसके अलावा अधिक पैदावार के लिए पूसा पर्पल राउंड, पूसा पर्पल लॉन्ग, पूसा अनमोल, पूसा हाईब्रिड-6, आदि किस्मों की खेती भी की जाती है।
यह भी पढ़ें :
-
बैंगन की कुछ अन्य किस्मों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई किस्मों की खेती कर के आप बैंगन की अधिक पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
43 Likes
5 Comments
5 February 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App