पोस्ट विवरण
सुने
बैंगन
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

बैगन की इन किस्मों का करें चयन, होगी बेहतर पैदावार

बैगन की इन किस्मों का करें चयन, होगी बेहतर पैदावार

बैंगन का भर्ता हो, सब्जी हो या पकौड़ा, खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसकी मांग भी बाजार में बहुत होती है। इसकी खेती किसनों के लिए बहुत लाभदायक होती है। लेकिन इसकी खेती से पहले इसकी बेहतरीन किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम बैंगन की बेहतरीन किस्मों की जानकारी प्राप्त करें।

  • स्वर्ण शक्ति : यह बैंगन का संकर किस्म है। इस किस्म के बैंगन को पैदावार की दृष्टि से सबसे अच्छा माना जाता है। एक बैंगन का वजन लगभग 150 से 200 ग्राम के बीच और रंग बैंगनी होता है। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 700 से 750 क्विंटल बैंगन प्राप्त कर सकते हैं।

  • स्वर्ण श्यामली : इस प्रकार के पौधों में होने वाले बैंगन गोल और हरे रंग के होते होते हैं। बैंगन के ऊपर सफेद रंग के धारियां होती हैं। इसे लगाने के लगभग 35 से 40 दिन बाद पौधों से बैंगन प्राप्त किया जा सकता है। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 600 से 650 क्विंटल बैंगन प्राप्त कर सकते हैं।

  • स्वर्ण श्री : इसके पौधे 60 से 70 सेंटीमीटर लम्बे होते हैं। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं। इस प्रजाति के बैंगन अंडाकार और सफेद रंग के होते हैं। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 550 से 600 क्विंटल बैंगन की उपज होती है।

  • स्वर्ण मणि : इसकी पत्तियां बैगनी रंग की और पौधों की लम्बाई लगभग 70 से 80 सेंटीमीटर होती है। एक बैंगन का वजन करीब 200 से 300 ग्राम होता है। प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 600 से 650 क्विंटल बैंगन की उपज होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र  लाभ उठाते हुए बैंगन की इन किस्मों का चयन कर के बेहतर फसल प्राप्त करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ