पोस्ट विवरण
सुने
बैंगन
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

बैंगन में फल गलन की समस्या होने पर ऐसे करें नियंत्रण

बैंगन में फल गलन की समस्या होने पर ऐसे करें नियंत्रण

परिचय

  • बैंगन की फसल में बहुत से कीट एवं रोग फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें से एक है - फल गलन की समस्या। इससे फसल की पैदावार एवं गुणवत्ता पर असर पड़ता है।

  • इस समस्या के कारण फसल की पैदावार 30 से 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसलिए समय से इस समस्या पर नियंत्रण करना आवश्यक है।

  • इस आर्टिकल के माध्यम से किसानों को बैंगन की फसल में फल गलन की समस्या के उपाय बताएंगे। जानने के लिए पढ़िए यह आर्टिकल।

बैंगन में फल गलन समस्या के लक्षण

  • इस रोग के संक्रमण की शुरूआत हमेशा फूल के परागकोष के अंदर बिजाणुओं से होती हैं और फिर धीरे-धीरे इसका संक्रमण बढ़ता जाता है।

  • रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियों पर भूरे रंग के धब्बे उभरने लगते हैं।

  • इस रोग के लगते ही फलों पर भी पर काले और गोल धब्बे बन जाते हैं और पकने से पहले ही गिर जाते हैं।

  • इससे पैदावार में भारी नुकसान होता है।

  • पौधों में लगे फूल काले हो कर सूखने लगते हैं।

  • बारिश के मौसम में भी बैंगन के फल फफूंद और रस चूसक कीट के कारण सड़ने लगते हैं।

  • नमी के मौसम में सड़े हुई भाग पर रुई के समान सफेद रंग के घने कवक का जाल विकसित हो जाता है।

  • इससे फलों के सड़ने से इनमें बदबू आने लगती है।

  • रस चूसक कीट फलों के गूदे को खा जाते हैं। जिस कारण फल सड़ने लगते हैं।

  • फलों के जमीन के सम्पर्क में रहने से भी यह समस्या देखने को मिलती है।

बैंगन में फल गलन समस्या पर नियंत्रण के उपाय

  • फसल में जरूरत से ज्यादा पानी न दें।

  • फलों को जमीन के सम्पर्क में आने से बचाएं।

  • इसके लिए जमीन पर पुवाल या सरकंडा बिछा दें।

  • प्रभावित फलों को इकट्ठा कर खेत के बाहर मिट्टी में दबा दें।

  • कीटों पर नियंत्रण के लिए बेल पर मैलाथियान 1 से 1.5 मिलीलीटर को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़कें।

  • तेज धूप में दवा का छिड़काव न करें।

  • फल गलन रोग पर नियंत्रण के लिए इंडोफिल एम 45 की 1 किलोग्राम मात्रा को 400 लीटर पानी में प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • इस रोग पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 25 से 30 ग्राम देहात फुलस्टॉप दवा मिला कर छिड़काव करें।

  • रोग से फल को बचाने के लिए 10 ग्राम एसिटामिप्रिड 20% एसपी या 20 ग्राम कार्टैप हाइड्रोक्लोराइड 50 % एसपी तथा 35 ग्राम प्रिपनेब को 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें।

  • इसके अलावा कार्बेन्डाजिम 50% डब्ल्यूपी 120 ग्राम को 240 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

बैंगन में फल गलन समस्या के मुख्य कारण

  • फल गलने का मुख्य कारण फ्रक्तिजेना नाम का फंगस है।

  • इस फफूंद का प्रकोप अधिक गर्म या नमीदार मौसम में ज्यादा देखने को मिलता है।

  • इसके अलावा फलों की मक्खी एवं फल सड़न रोग के कारण भी यह समस्या होती है।

यह भी पढ़ें :

बैंगन की फसल से भरपूर उत्पादन कैसे प्राप्त करें ? इसके लिए अपनी फसल की जानकारी साझा करें और हमें कमेंट बाक्स में सवाल पूछें।

कृषि की किसी भी समस्या के हल एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।


3 Likes
7 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ