पोस्ट विवरण
सुने
बैंगन
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

बैंगन की फसल में रस चूसक कीटों पर नियंत्रण के सटीक उपाय

बैंगन की फसल में रस चूसक कीटों पर नियंत्रण के सटीक उपाय

बैंगन की फसल में सफेद मक्खी, माहू, चोपा, लाल मकड़ी, जैसिड, आदि का प्रकोप होता है। रस चूसक कीटों के कारण बैंगन की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। बैंगन की बेहतर पैदावार के लिए इन कीटों पर नियंत्रण करना बहुत जरूरी है। आइए इस पोस्ट के द्वारा बैंगन की फसल को रस चूसक कीटों पर नियंत्रण की जानकारी प्राप्त करें।

बैंगन की फसल में रस चूसक कीटों से होने वाले नुकसान

  • माहू : यह कीट पौधों की कोमल पत्तियों का रस चूस कर फसल को नष्ट करते हैं। माहू कीट पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 10 ग्राम अरेवा 25 प्रतिशत मिला कर छिड़काव करें।

  • लाल मकड़ी : यह पत्तों के नीचे जाल फैलाती है और पत्तों का रस चूसती है। जिससे पत्ते लाल रंग के दिखने लगते हैं। इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति लीटर पानी में 2 मिलीलीटर नीम युक्त कीटनाशक जैसे निम्बेसिडिन या नीमोल नीमगोल्ड मिला कर छिड़काव करें।

  • जैसिड : यह कीट पत्तों के नीचे लग कर उसका रस चूसते हैं। इससे पत्तियां पीली और पौधे कमजोर हो जाते हैं। इस कीट पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 7 ग्राम टाटामिडा मिलाकर छिड़काव करें।

  • सफेद मक्खी : सफेद मक्खियां पत्तियों का रस चूसती हैं। जिससे पत्तियां सिकुड़ जाती हैं। इसके अलावा यह वायरस रोगों को एक पौधे से दूसरे पौधों में फैलाने का काम भी करती हैं। सफेद मक्खियों पर नियंत्रण के लिए 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात हॉक मिलाकर छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ